फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lineman dies due to electrocution in Etawah

Etawah: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, बिजली के खंभे पर लटका है शव, नहीं पहुंचे हैं अधिकारी

Thu, 01 Dec 2022 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Dec 2022 11:13 AM IST
सार

बढ़पुरा थाना क्षेत्र में लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर झुलसने से मौत हो गई। पोल पर काम करते समय हादसा हुआ, जिससे उसके शरीर में आग लग गई।  उसका शव डेढ़ घंटे से बिजली के खंभे पर लटका है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Lineman dies due to electrocution in Etawah
तारों पर लटका लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में बढ़पुरा के धामन गांव में बिजली के पोल पर काम करते समय लाइमेन करंट की चपेट में आ गया और झुलस कर उसकी मौत हो गई। लाइमेन का शव पिछले डेढ़ घंटे से पोल से लटका हुआ है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर है। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के मड़ैया अजबपुर गांव निवासी अजीत (32) गुरुवार सुबह धमना गांव में बिजली पोल पर लाइन ठीक करने के चढ़ा हुआ था। इस दौरान बिजली आ गई, जिससे लाइमेन करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते उसके शरीर में आग लग गई और लाइमेन की मौत हो गई। लाइमेन का शव बिजली के पोल से ही लटका गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं, जिस कारण डेढ़ घंटे से लाइमेन का शव डेढ़ घंटे से पोल से लटका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed