{"_id":"5d3709d28ebc3e6d0d0e4edd","slug":"lightning-caused-a-person-to-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर के आंगन में पड़े जाल पर डाल रहा था पॉलिथीन तभी अचानक बिजली गिरने से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर के आंगन में पड़े जाल पर डाल रहा था पॉलिथीन तभी अचानक बिजली गिरने से युवक झुलसा
Tue, 23 Jul 2019 06:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में बिजली की चपेट में आने से कल्लू नगला निवासी संतोष वर्मा पुत्र झब्बूलाल झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कमालगंज कस्बे के निकट स्थित कल्लू नगला गांव में सुबह हल्की बारिश हो रही थी। तभी सुबह करीब चार बजे संतोष (25) अपने घर के आंगन में पड़े जाल पर पॉलिथीन डालने गया।
पॉलिथीन डालते समय ही तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। कल्लू इसकी चपेट में आ गया। चीखपुकार सुन परिजन छत पर पहुंचे। उनके हाथ-पैर मलने के बाद भी हालत में न सुधरने पर तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई।
विज्ञापन
परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सा प्रभारी डा.मानसिंह वर्मा ने इलाज किया। हालत में सुधार न होने पर राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।