फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Light rain accompanied by a storm; power supply to 10 substations disrupted.

Kanpur News: आंधी संग हुई हल्की बारिश, 10 उपकेंद्रों की बिजली गुल

Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Light rain accompanied by a storm; power supply to 10 substations disrupted.
कानपुर देहात। सचेत ऐप पर ऑरेंज अलर्ट के बाद मौसम बदल गया। करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इसके बाद गरज-चमक साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान अकबरपुर, रूरा, बनीपारा, कहिंजरी, बारा, मिंडाकुआ, रसूलाबाद नगर व रसूलाबाद ग्रामीण समेत 10 उपकेंद्र ठप हो गए। करीब 50 हजार कनेक्शनों की बिजली लगभग दो घंटे गुल रही। इससे ढाई लाख की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इधर शुक्रवार दोपहर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से अधिक रहा। इससे उमस भरी गर्मी रही। करीब दो बजे सचेत ऐप पर आरेंज अलर्ट जारी हुआ। कुछ देर में ही इसका असर नजर आया। आसमान में बादल छा गए। पहले धूल भरी आंधी चली। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कई राहगीरों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। जबकि 10 उपकेंद्र ठप हो गए। पंखे-कूलर बंद होने से घरों में लोगों को परेशानी हुई। इधर रसूलाबाद, बनीपारा, कहिंजरी, जोत, रूरा और अकबरपुर समेत कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं मोहर्रम पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस में भी कुछ समय के लिए व्यवधान हुआ। बारिश थमने के बाद ताजिये निर्धारित रूट पर निकले। जिन स्थानों पर बारिश ठीक हुई है वहां धान की पौध को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहिंजरी निवासी पप्पू तिवारी, नरेश दीक्षित, राम आसरे, रामकृष्ण और ओमप्रकाश ने बताया कि धान की पौध खेतों में तैयार हो रही है। बारिश होने से नमी मिल गई है। सीएसए के कृषि तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी चार दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना है। अधीक्षण अभियंता विद्युत सुमित व्यास ने बताया कि आंधी की वजह से कई उपकेंद्रों की बिजली एहतियातन बंद रही। आंधी थमने पर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed