फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Life imprisonment for two women who make poisonous liquor

औरैया: जहरीली शराब बनाने वाली दो महिलाओं को उम्रकैद, 10 वर्ष पुराने मामले में सुनाई गई सजा

Tue, 19 Jan 2021 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for two women who make poisonous liquor
महिलाओं को इटावा जेल लेकर जाने वाले कैदी वाहन को घेरे पछैया बस्ती की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से मिलावटी शराब बनाने व बेचने के लिए कुख्यात पछैया बस्ती की दो महिलाओं केला देवी व गीता देवी को 10 वर्ष पुराने मामले में अपर जिला जज एवं न्यायाधीश (एडीजे) फास्ट ट्रैक रामनेत ने आजीवन कारावास व 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


दोनों पर खतरनाक पदार्थ की मिलावट कर शराब बनाने पर आईपीसी की धारा 372 का मामला सिद्ध होने पर यह कठोर सजा दी गई। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मुकेश कुमार पोरवाल ने बताया कि 18 सितंबर 2010 को पुलिस ने पछैया टोला (बनारसीदास) में छापा मारकर यहां रहने वाली दो महिलाओं केला देवी, गीता देवी को शराब की भट्ठी के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इन्होंने बताया कि नशा बढ़ाने के लिए बबूल की छाल व यूरिया खाद का मिश्रण करके कच्ची शराब तैयार की जाती है। बरामद शराब की विधि विज्ञान प्रयोगशाला, आगरा की जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि शराब में यूरिया जैसे खतरनाक पदार्थ मिलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका सेवन करने से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। यह अपराध समाज के विरुद्ध अत्यंत गंभीर व घातक प्रकृति का है। दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामले में मुकेश ने बहस की। एडीजे (फास्ट ट्रैक) रामनेत ने केला देवी व गीता देवी को सजा सुनाई। तीसरे आरोपी किशोर की पत्रावली अलग करके किशोर न्याय बोर्ड भेजी गई है। आबकारी की अन्य धाराओं में तीन-तीन साल का कारावास भी सुनाया गया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।


टोला के लोगों ने किया विरोध
मिलावटी शराब के मामले में महिलाओं को पहली बार आजीवन कारावास जैसी कठोर सजा सुनाए जाने के बाद शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप देखा गया। सजा के बाद पछैया टोला की सैकड़ों महिलाओं और लोगों ने कचहरी के बाहर रोष व्यक्त किया। इन्होंने सड़क पर एकत्रित होकर महिलाओं के ले जा रहे कैदी वाहन को घेर लिया। पुलिस वालों ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर कैदी वाहन को जिला कारागार इटावा के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed