{"_id":"6171be8b41aa362aaa55056f","slug":"licenses-of-seven-fertilizer-shops-suspended-akbarpur-news-knp659599581","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
उर्वरक दुकान का निरीक्षण करते अधिकारी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। नकली उर्वरक की बिक्री और कालाबाजारी रोकने के लिए उप कृषि निदेशक की अगुवाई में चार टीमों ने 45 दुकानों पर छापामारी की। उर्वरक के 17 नमूने भरे गए। वहीं, गड़बड़ी पर सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देश पर गुुरुवार को उर्वरक दुकानों की चेकिंग का अभियान चला। पहली टीम में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, दूसरी टीम में भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, तीसरी टीम में जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता व चौथी टीम में जिला कृषि रक्षा विकास सेठ रहे। 16 उर्वरक दुकानों को अनियमितता पर नोटिस जारी किया। मैथा तहसील में कामदगिरी, शिवराजपुर लालपुर में राघवेंद्र खाद भंडार संचालक अभिलेख नहीं दिखा सके।
इस पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। मैथा में सेंगर खाद भंडार, चौरसिया सीड्स, अवस्थी खाद भंडार, कुशवाहा खाद भंडार, रामकेश खाद भंडार, श्रीराम कृषि सेवा केंद्र बंद कर दिए जाने की वजह से लाइसेेंस निलंबित किया गया। पांडेय खाद भंडार के गोदाम व पॉस मशीन में दर्ज स्टाक में अंतर पर लाइसेंस निलंबित किया गया। उप निदेशक कृषि ने बताया कि उर्वरक नमूना के परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।