फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Less reaching patients in OPD in government hospitals

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कम पहुंच रहे मरीज

Sat, 29 May 2021 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Less reaching patients in OPD  in government hospitals
कानपुर देहात। जिले की दस सीएचसी में ओपीडी शुरू कर दी गई है। इन अस्पतालों में चिकित्सक तो पहुंच रहे हैं पर पहले से मरीजों की संख्या कम हुई है। इसका एक कारण लोगों को सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू होने की जानकारी न होना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। ओपीडी में जुकाम, बुखार, खांसी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों की पहले एंटीजन किट से जांच कराई गई। इसके बाद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्ह परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

हवासपुर में दो बजे तक पहुंचे सात मरीज
संदलपुर। हवासपुर सीएचसी में शुक्रवार को ओपीडी करीब दस मिनट लेट शुरू हुई। यहां 12 बजे तक एक-दुक्का ही मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पूरे दिन डॉक्टर मरीजों का इंतजार करते नजर आए। दो बजे तक महज सात मरीज ही अस्पताल पहुंचे। ओपीडी में मौजूद डॉ. केदारनाथ ने बताया कि अभी कम संख्या में मरीज आ रहे हैं। कोरोना जांच के बाद स्वास्थ्य परीक्षण कर लोगों को परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद में 39 मरीजों ने कराया उपचार
रसूलाबाद। सीएचसी रसूलाबाद में ओपीडी तय समय पर चालू हो गई। घंटेभर तक एक भी मरीज अस्पताल नहीं पहुंचा। करीब 11 बजे से मरीजों के आने का सिलसिल चालू हुआ। शुक्रवार को पेट दर्द, दस्त, बदन दर्द आदि के मरीज ज्यादा पहुंचे।
यहां डॉ. अमित, डॉ. सीपी बुंदेला ने ओपीडी में मरीजों को देखा। अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा की इमरजेंसी ड्यूटी रही। तिस्ती पीएचसी में डॉ. शैलेंद्र कुमार के न पहुंचने से ओपीडी बंद रही। अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी की थी। इस वजह से वह डे ऑफ पर रहे।
तीन डॉक्टरों ने देखे 24 मरीज
झींझक। सीएचसी में ओपीडी सुबह से ही चालू हो गई। दो बजे तक केवल 24 मरीज ही पहुंचे। ओपीडी में अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जीडी सचान, डॉ. वरुण द्विवेदी मौजूद रहे। अधीक्षक का कहना है कि मरीजों की संख्या कम आ रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ओपीडी चालू करने की जानकारी दी जा रही है।
30 लोगों की कराई कोविड जांच
डेरापुर। डेरापुर सीएचसी में शुक्रवार को ओपीडी रोजाना की तरह चली। इस दौरान डॉ. तहजीब फातिमा व अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने 46 मरीजों को परामर्श दिया। अधीक्षक ने बताया कि कोविड के लक्षण होने पर करीब 30 की जांच कराई गई। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि आरआर टीम को क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए भेजा गया है।
बुखार, खांसी से पीड़ित मरीजों ने कराया इलाज
पुखरायां। सीएचसी में ओपीडी संचालित होने से बुखार खांसी से पीड़ित मरीजों को राहत मिली है। सीएचसी पुखरायां और देवीपुर में शुक्रवार को 149 मरीजों का इलाज किया गया। कस्बे में संचालित सीएचसी में मरीजों ने पंजीकरण कराने के बाद इलाज कराया।

डॉ. मनोज कुमार ने ओपीडी में मरीजों की जांच की। बताया कि शुक्रवार को बुखार, खांसी के 99 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं देवीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि ओपीडी में बुखार, खांसी के 50 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed