{"_id":"66961d9e80b9ce8f0e039e26","slug":"leopard-roaming-near-dhobighat-in-iit-panic-increased-pug-marks-will-be-checked-by-sending-a-team-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईआईटी में धोबीघाट के पास तेंदुए की चहलकदमी…दहशत बढ़ी, टीम भेजकर चेक कराए जाएंगे पग मार्क्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईआईटी में धोबीघाट के पास तेंदुए की चहलकदमी…दहशत बढ़ी, टीम भेजकर चेक कराए जाएंगे पग मार्क्स
Tue, 16 Jul 2024 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:43 PM IST
सार
Kanpur News: प्रभारी जिला वन अधिकारी एके द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को मौके पर टीम भेजकर पग मार्क्स चेक कराएंगे। पिछली बार जो पग मार्क्स मिले थे, वह तेंदुए के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में डेढ़ साल बाद शनिवार रात को आईआईटी में दिखा तेंदुए की चहलकदमी रविवार देर रात को भी संस्थान परिसर में मिली। इस बार तेंदुआ धोबी घाट के पास टहलते देखा गया। आईआईटी प्रशासन ने वन विभाग को तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी है।
विज्ञापन
आईआईटी में रविवार को रात को हॉल नंबर 13 के पीछे धोबी घाट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने तेंदुए को टहलते देखा। तेंदुआ देखने के बाद उसने सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
आईआईटी प्रबंधन ने सुरक्षा को देखते हुए लोगों से रात में अंधेरे में अकेले बाहर न निकलने की अपील की है। प्रभारी जिला वन अधिकारी एके द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को मौके पर टीम भेजकर पग मार्क्स चेक कराएंगे। पिछली बार जो पग मार्क्स मिले थे, वह तेंदुए के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन