{"_id":"5e5ea18f8ebc3ef3f450a1e2","slug":"leopard-killed-by-hunters-with-electric-shock-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: करंट लगा तेंदुए का किया शिकार फिर कीमती अंगों को काट आपस में बांटा, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: करंट लगा तेंदुए का किया शिकार फिर कीमती अंगों को काट आपस में बांटा, चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 04 Mar 2020 02:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
चित्रकूट के गढ़चपा रेंज के जंगल में आठ शिकारियों ने 28 फरवरी को करंट लगाकर एक तेंदुए का शिकार किया। शिकारियों ने तेंदुए के शरीर के कीमती अंगों को आपस में बांटकर किसी अज्ञात स्थान में छिपा भी दिया। मंगलवार को गाड़ाकछार गांव के एक युवक का पत्र जब वन विभाग को मिला तो हड़कंप मच गया। युवक ने पत्र में तेंदुए का शिकार करने की पूरी घटना की जानकारी दी है।
वन विभाग की टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक शिकारी को दबोच लिया, जिसने तेंदुए के शिकार की बात स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। अभी किसी पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। उधर, मामला सोशल मीडिया में आने से और चर्चा में आ गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने भी मामले को सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक पहुंचा दिया।

28 फरवरी को गढ़चपा रेंज के गाड़ाकछार गांव के जंगल में कुछ युवकों ने एक तेंदुए को जंगल में करंट लगाकर मार डाला। इस बात की जानकारी गाड़ाकछार गांव के एक युवक ने जिले के अधिकारियों संग वन विभाग के अधिकारियों को पत्र के मार्फत दी। पत्र में युवक ने बताया कि आठ युवकों ने तेंदुए को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही तेंदुए की खाल, पंजा व शरीर के अन्य अंग निकालकर आपस में बांट लिया।
इस बात की चर्चा जब सोशल मीडिया में हुई तो तो गढ़चपा रेंज के रेंजर रामप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गाड़ाकद्दार गांव में मंगलवार को छापा मारकर एक शिकारी भइया लाल पुत्र कामता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने तेंदुए की करंट लगाकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। उसने पूछताछ के दौरान अपने सात अन्य साथियों के नाम भी वन विभाग को बताए हैं, जिनकी तलाश को छापे मारे जा रहे हैं।

रेंजर रामप्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस मामले मेें भइयालाल को गिरफ्तार किया गया है। भइयालाल ने तेंदुए की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए सात अन्य युवकों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष और पत्र लिखने वाले युवक ने दावा किया कि तेंदुए के कीमती अंग निकालकर अज्ञात स्थान पर मिट्टी में दबा दिया गया है।
गौरतलब है कि तीन माह पूर्व भी इस गांव से कुछ दूरी पर दो भाइयों ने कुछ ग्रामीणों से मिलकर एक बाघ का करंट लगाकर शिकार किया था, जिस पर आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर मिट्टी में छिपाए गए बाघ के शव को बरामद भी किया था। इस मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।