Kanpur: लेखपाल की पत्नी की लूटी थी चेन, एक आरोपी को भेजा जेल, भाजपा नेता के घर दबिश
बिधनू के कठोंगर नई बस्ती में तीन दिन पहले बदमाशों ने लेखपाल के घर धावा बोल दिया था। मामले में एक आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस को रात भर पूछताछ में वो गुमराह करता रहा। जानकारी के मुताबिक आरोपी विजय एक भाजपा नेता का बेटा है। उसकी तलाश में भी दबिश दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिधनू की कठोंगर नई बस्ती में तीन दिन पहले लेखपाल आलोक तिवारी के घर धावा बोलने वाले बदमाश किदवईनगर निवासी विशाल जाटव को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सोमवार को पुलिस ने इसे पकड़ा था।
आरोपी के पास से एक असलहा, कारतूस व एक हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि लूट के इरादे से ही बदमाश दाखिल हुए थे। लेखपाल की पत्नी की चेन लूट कर बेची थी। एफआईआर में लूट की धारा बढ़ा दी गई है।
पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि चारों बदमाश लूट के इरादे से ही लेखपाल के घर में दाखिल हुए थे। आलोक की पत्नी अरुणा ने बदमाशों से मोर्चा लिया, तो वे फरार हो गए थे। पुलिस अब फरार तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। लेखपाल मूलरूप से घाटमपुर के पतारा निवासी हैं।
उसने पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों को गुमराह किया। उसने कहा कि महिला मित्र से अभिषेक नाम के शख्स का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अभिषेक को धमकाने गया था, लेकिन गलत घर में घुस गया था। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि वारदात में शामिल चारों बदमाशों ने रेकी की थी।
उसको लूट के प्रयास, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में जेल भेजा गया है। उसके साथी विजय, आशू और लुक्का की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी विजय एक भाजपा नेता का बेटा है। उसकी तलाश में पुलिस ने किदवईनगर में स्थित उनके घर पर दबिश दी। हालांकि वह हत्थे नहीं चढ़ा।