फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leave six hours after delivery, newborn dies

Kanpur News: प्रसव के छह घंटे बाद की छुट्टी, नवजात की हुई मौत

Mon, 23 Oct 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Leave six hours after delivery, newborn dies
कानपुर देहात। रसूलाबाद सीएचसी की मेटरनिटी विंग में प्रसव के छह घंटे बाद स्टॉफ ने जच्चा और बच्चा को घर भेज दिया। शनिवार देर शाम हालत बिगड़ गई तो परिजन सीएचसी ले गए। वहां ईएमओ ने परीक्षण के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रसव के 48 घंटे तक प्रसूता और नवजात को सीएचसी में रखने का नियम है।
विज्ञापन

कस्बा के शास्त्री नगर निवासी ऑटो चालक सत्येंद्र कुमार की पत्नी आरती (25) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी की मेटरनिटी विंग ले गए। वहां शुक्रवार सुबह आठ बजे आरती को महिला चिकित्सक की गैर मौजूदगी में स्टाॅफ नर्सो ने सामान्य प्रसव से बेटी पैदा करायी। दोपहर एक बजे स्टॉफ नर्स ने छुट्टी कर दी। शनिवार रात हालत बिगड़ने पर नवजात के परिवार के लोग बेटी को सीएचसी लेकर पहुंचे तो ईएमओ डॉ. सौरभ शाक्य ने परीक्षण के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि संस्थागत प्रसव के बाद कम से कम दो से तीन दिन तक जच्चा बच्चा को निगरानी के लिए अस्पताल में ही रखने के नियम है। इसके बावजूद इसके स्टाॅफ नर्स ने घर भेज दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed