फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lawyer arrested for abusive and inflammatory tweet on CM Yogi

सीएम योगी पर अभद्र व भड़काऊ ट्वीट करने वाला वकील गिरफ्तार, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Mar 2020 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Mar 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Lawyer arrested for abusive and inflammatory tweet on CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
कानपुर के कल्याणपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  और सरकार की नीतियों पर अभद्र और भड़काऊ ट्वीट करने वाले वकील को पुलिस ने रविवार गिरफ्तार कर लिया। साइबर सेल की टीम ने आरोपी को आईपी एड्रेस के जरिए ट्रेस किया। ट्वीट, आईपी एड्रेस और यूआरएल जैसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस ने जुटाए हैं।
विज्ञापन


कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ के मुताबिक आवास विकास केशवपुरम निवासी अधिवक्ता अब्दुल हन्नान के ट्विटर अकाउंट से सीएम के बारे में अभद्र ट्वीट किए गए थे। साथ ही सरकार की नीतियों के बारे में भी गलत बातें लिखीं गई थीं।
विज्ञापन


कुछ ऐसी भड़काऊ बातें भी लिखी थीं, जिससे सामाजिक सौहार्र्द बिगड़ने की आशंका थी। इस बारे में आलाधिकारियों ने डीआईजी अनंत देव को ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी। इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जांच के लिए साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर लान सिंह की टीम को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल की टीम ने कुछ घंटे बाद आईपी एड्रेस (जिस कंप्यूटर/लैपटॉप/मोबाइल से ट्वीट किया गया था) को ट्रेस कर लिया। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ देशद्रोह व आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपी से जुड़े कुछ लोग भी भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं। इन सभी को ट्रेस कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed