फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद नरेश को अंतिम विदाई, नम आंखों से याद आई कुर्बानी

Wed, 19 Oct 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
last farewell foe soldier naresh tears remembering sacrifice
शहीद को श्रद्धांजलि देने आसपास के कई गांवों के लोग इकट्ठा हुए - फोटो : अमर उजाला
असम के सिलिगुड़ी में उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए हमीरपुर मौदहा निवासी सिपाही नरेश कुमार पाल (35) को अंतिम विदाई देने के लिए हर किसी आंखें नम हो गईं। ‘भारत माता की जय’, ‘नरेश अमर रहे’ जैसे नारे लगाकर जिला प्रशासन, पुलिस और सेना के अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बुधवार की सुबह मौदहा के गहरौली खुर्द गांव के अलावा आसपास के तमाम गांवों के लोग शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान शहीद के भाई बचनेश पाल ने कहा कि मेरा भाई अमर हो गया है। भारतीय सेना में हम अपने घर से दूसरा जवान तैयार कर भेजेंगे। भारत माता की सेवा के लिए हमारा परिवार कई पीढ़ियों से सेना में अपनी सेवायें दे रहा है। 

तिरंगे में लिपटकर आया भारत मां का सपूत

last farewell foe soldier naresh tears remembering sacrifice
तिरंगे में लिपटकर आया भारत माता का सपूत - फोटो : अमर उजाला
शहीद नरेश का शव बुधवार को तिरंगे के साथ लिपटकर आया। यह समां देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गये। 
last farewell foe soldier naresh tears remembering sacrifice
पूरे सम्मान के साथ दी गई शहीद को विदाई - फोटो : अमर उजाला
शहीद नरेश को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया इसके बाद अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद सभी लोगों ने शहीद की आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से नरेश के भाई बचनेश पाल को 20 लाख रुपये की चेक देने का आश्वसान दिया गया। वहीं एमएलसी रमेश की ओर से 51 हजार रुपये दिये गए। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी संजय दीक्षित ने शहीद के परिजनों को 50 हजार रुपये देते हुए अपना दुख जाहिर किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed