फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से घंटों लड़ती रही मिट्टी में दबी 9 मासूम जान, देखिए तस्वीरें

Sun, 16 Oct 2016 08:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
children buried in mud at kannauj
मिट्टी में दबे बच्चों को तलाशते ग्रामीण,कन्नौज - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में रविवार को मिट्टी का टीला ढहने से 9 बच्चे जिंदा मिट्टी में दफ्न हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुन ग्रामीण उन्हें बचाने दौड़े। घंटों खुदाई के बाद सात बच्चों को बाहर निकाला गया जिनमें से चार ने सांस रुकने के कारण दम तोड़ दिया। यह खबर सुन मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में जिंदा बाहर निकाले गए तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  


 

जेसीबी की मदद से मिट्टी में दबे बच्चों को निकाला गया

children buried in mud at kannauj
टिला ढहने से मिट्टी में जिंदा दबे बच्चों को निकालने के लिए बुलाई गई जेसीबी, कन्नौज - फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्य दो बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। जिसमें काफी समय लग गया। बताया जा रहा है कि चौधरी सराय के गांव महसैया निवासी बच्चे बच्चे रविवार को 11 बजे के करीब गांव के बाहर एक खेत के टीले से दीपावली पर लेपन कार्य करने के लिए मिट्टी लेने गए थे। अन्य लोग बाहर खड़े थे। कविता (13) पुत्री नरेश कुमार टीले से मिट्टी खोद रही थी। तभी अचानक टीला ढह कर रूची के ऊपर आ गिरा। 

अन्य बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। चीखपुकार सुन ग्रामिणों ने बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी थी। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से बाकी बच्चों को बाहर निकाला गया

बच्चों के मिट्टी में दबने की खबर सुन गांव में मचा हड़कंप

children buried in mud at kannauj
बच्चों के मिट्टी में दबने की खबर सुन जमा हुए ग्रामिण,कन्नौज - फोटो : अमर उजाला
मरने वालों में नरेश की बेटी कविता (13) , संजय की पुत्री  खुशी(14), सर्वेश का बेटा शेरू (12) और सुखवासी का बेटा शशिकांत (14) शामिल हैं। यह खबर सुन गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed