फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   last budget did not get no hope for this time

बजट: पिछला मिला नहीं, अबकी उम्मीद नहीं

Sat, 28 Jan 2017 07:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 07:47 AM IST
सार

- पिछले बजट की अधिकतर घोषणाओं पर अमल नहीं

विज्ञापन
last budget did not get no hope for this time
डेमो

विस्तार

एक फरवरी को आम बजट के साथ रेलवे बजट का हिस्सा भी संसद में पेश होने वाला है। चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि चुनाव वाले राज्यों में लोकलुभावन घोषणाओं का ऐलान करने से बचें। इसलिए इस बार कुछ नया मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं है लेकिन पिछले रेल बजट में कानपुर को लेकर जो घोषणाएं हुई थीं, उनमें से अधिकतर अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


यह थीं पिछले बजट के ऐलान
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 25 फरवरी 2016 को पेश किए अपने रेल बजट में अनवरगंज से कल्यानपुर तक पड़ने वाली छह रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज बनाने का ऐलान किया था। इससे कि जीटी रोड पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके। इसमें अनवरगंज तेजाब मिल कालोनी क्रॉसिंग, जरीब चौकी क्रॉसिंग, गुमटी नंबर पांच क्रॉसिंग, रावतपुर क्रॉसिंग, गुरुदेव पैलेस क्रॉसिंग और कल्यानपुर क्रॉसिंग शामिल थी। 
विज्ञापन

- कानपुर से ऊंचाहार तक रेलवे ने उन्नाव, बीघापुर, तकिया, लालगंज, डलमऊ होकर रायबरेली के ऊंचाहार तक डबल लाइन बिछाने की ऐलान किया था। इसके लिए सर्वे कराने की जो घोषणा हुई थी, उसमें रेलवे ने अभी तक कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद मेमू चली
पिछले रेल बजट में कानपुर-इलाहाबाद मेमू चलाने का जो एलान हुआ था, उसे पूरा कर लिया गया। रेलवे ने इलाहाबाद तक मेमू चलाने के अलावा कानपुर से फफूंद तक भी नई मेमू ट्रेन चलाई। इससे दैनिक यात्रियों को काफी आसानी हुई। कानपुर-फतेहपुर मेमू से भी यात्रियों को आने जाने में सहूलियतें हुईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed