फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   land mafia will be cracked down in Uttar Pradesh, Commissionerate Police has so far marked 300

भू-माफियाओं पर कसेगी नकेल: पांच सालों में कई गुना बढ़े भू-माफिया, कमिश्नरी पुलिस ने अब तक 300 को किया चिह्नित

Wed, 04 May 2022 07:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 May 2022 07:16 AM IST
सार

योगी सरकार एक बार फिर प्रदेश भर में भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की कार्य योजना बना चुकी है। इसके तहत कमिश्नरी पुलिस द्वारा भू-माफियाओं को चिह्नित करते हुए उनकी सूची तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
land mafia will be cracked down in Uttar Pradesh, Commissionerate Police has so far marked 300
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

योगी सरकार भू-माफिया के खिलाफ सख्त है। प्रदेश में डरा-धमका कर औने-पौने दामों पर जमीन लेने या फिर सरकारी जमीन को कब्जा कर भू-माफिया बेच देते हैं। सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत कमिश्नरी पुलिस ने भू-माफिया पर नकेल कसने के लिए सूची बनानी शुरू कर दी है। सूची 15 मई तक तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने अब तक जिले में 300 भू-माफिया की सूची तैयार की है। इसमें सबसे ज्यादा चकेरी थाना क्षेत्र के हैं। यह सूची और लंबी हो सकती है। पांच साल पहले जिले में 80 भू-माफिया पुलिस ने चिह्नित किए थे।  ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि सरकार के आदेश पर वर्ष 2017 में कुल 80 भू-माफिया चिह्नित किए गए थे।इस साल अब तक 300  भू-माफिया चिह्नित हो चुके हैं। इनमें 80 पुराने वाले ही हैं।

विज्ञापन

भू-माफिया की सूची में उनको शामिल किया गया है, जिनके खिलाफ जमीनों पर कब्जा करने के अधिक मामले दर्ज हैं या फिर सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया है। सभी डीसीपी को अपने जोन के भू-माफिया की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 मई तक सूची फाइनल कर दी जाएगी। उसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। बुलडोजर तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed