{"_id":"5e92db438ebc3e774a6bb4fd","slug":"ladengecoronase-9-year-old-daughter-donated-21-thousand-on-her-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: छोटी उम्र दिल बड़ा, जन्मदिन पर दिया 21 हजार का दान, सौम्या को कर रहे सब सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: छोटी उम्र दिल बड़ा, जन्मदिन पर दिया 21 हजार का दान, सौम्या को कर रहे सब सलाम
Sun, 12 Apr 2020 03:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Apr 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सौम्या ने जन्मदिन पर दिया 21 हजार का दान
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट- महामारी से लड़ रहे योद्धाओं के लिए नौ साल की मासूम सौम्या ने जो सौम्य रूप सबके सामने दिखाया उससे सभी प्रभावित हुए। अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उसने अपने परिजनों से जिद कर अपनी गुल्लक में एकत्र रूपये से कोई गिफ्ट लेने की बजाए इसे दान देने को कहा।
21 हजार रुपए का चेक देने जब वह शहर के ट्रैफिक चौराहे पर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची तो प्रभावित पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने वहीं पर उसे बधाई देकर केक काटा। सभी को केक खिलाकर बेटी का जन्मदिन भी मनाया गया।
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए अब बच्चे भी सामने आने लगे हैं। एल एंड टी कंपनी के सब कांट्रेक्टर आलोक यादव की बेटी कक्षा चार की छात्रा सौम्या यादव ने अपने जन्मदिन पर गुल्लक में रखे 21 हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पुलिस अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन
एसपी ने केक काटकर छात्रा को जन्मदिन की बधाई दी। सौम्या के पिता ने बताया कि बेटी मां-पिता से मिलने वाले खर्च को अपने गुल्लक में एकत्र करती है। इस बार जन्मदिन आने पर जब गुल्लक तोड़ा तो उसमें साढ़े 13 हजार रुपए निकले।
बेटी ने पार्टी या गिफ्ट लेने की बजाए इसे कोरोना से लड़ने वालों को दान देने को कहा। यह भी बताया कि नोटबंदी के दौरान उसके गुल्लक से सात हजार रुपये निकले थे। जिसे हम लोगों ने खर्च कर दिए थे। जिस पर बेटी ने कहा कि वह रुपया भी उधार है उसे दीजिए। तब उसे मिलाकर 21 हजार रुपए का चेक दान दिया गया है। बेटी के इस फैसले पर मां मंजू देवी ने भी खुशी जताई।