फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laborers body found in river in chitrakoot

चित्रकूट: घरेलू विवाद में घर से निकले मजदूर का शव नदी में मिला, मचा कोहराम

Wed, 27 May 2020 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 May 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Laborers body found in river in chitrakoot
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के स्टेशन रोड निवासी एक मजदूर  घरेलू विवाद के बाद ईद के पर्व में गायब हो गया। जिसका शव मंदाकिनी नदी में शंकर बाजार स्थित सुंदरघाट के पास बुधवार की सुबह मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मजदूर लॉकडाउन के पहले दिल्ली से घर आ गया था। जो लॉकडाउन के कारण वापस दिल्ली काम करने के लिए नहीं जा पाया था।
विज्ञापन


शहर के स्टेशन रोड निवासी उल्ली उर्फ पप्पू खा पुत्र साजिद अली पर्व के दिन घरेलू विवाद होने पर घर से गायब हो गया। जिसकी तलाश परिवार के सदस्यों ने शुरू कर दिया था। बुधवार को जानकारी हुई कि मंदाकिनी नदी में उसका शव पड़ा मिला है। जिस पर पुलिस  को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को निकलवाया।
विज्ञापन


मृतक के भाई कल्लू खा ने बताया कि उनका भाई उल्ली उर्फ पप्पू खा दिल्ली शहर में एक कारखाने में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के पहले दिल्ली से घर आया। जो वापस काम के लिए नहीं जा पाया। घरेलू विवाद होने पर ईद के दिन से गायब हो गया। जिसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार की  सुबह कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक का शव नदी पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर मौके पर गए तो देखा तो उसके भाई का शव ही पड़ा था। घटना के बाद पत्नी सिमरन का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनिल ङ्क्षसह ने बताया कि युवक के गायब होने की जानकारी परिजनों ने नहीं दी थी। बुधवार को भैरोपागा के कुछ लोगों ने नदी किनारे शव पड़ा होने की जानकारी दी। जिसकी शिनाख्त उल्ली के रूप में की गई तब जाकर इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed