{"_id":"5e14577e8ebc3e87bc06a65e","slug":"laborer-dies-after-falling-iron-plate-at-neyveli-power-plant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेयवेली पावर प्लांट में लोहे की प्लेट गिरने से मजदूर की मौत, मुआवजे को लेकर साथियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेयवेली पावर प्लांट में लोहे की प्लेट गिरने से मजदूर की मौत, मुआवजे को लेकर साथियों ने किया हंगामा
Tue, 07 Jan 2020 03:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
साथी मजदूरों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के यमुनापट्टी में बन रहे 1980 मेगावाट पावर प्लांट में सोमवार की सुबह फिर एक हादसा हो गया। पॉवर प्लांट की सहयोगी कंपनी एलएंडटी में कार्य कर रहे मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूरों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर एलएंडटी कंपनी के ऑफिस के बाहर हंगामा कर धरना दिया।
सजेती एसओ राकेश मौर्य, कोतवाल घाटमपुर ज्ञान सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बाद में एसडीएम वरुण कुमार पांडेय और सीओ रवि कुमार सिंह भी पहुंचे। वार्ता के बाद तय हुआ कि मृतक के परिजनों के आने के बाद मुआवजा के संबंध में वार्ता होगी। जिसपर मजदूर वापस काम पर लौट गए।

Trending Videos
यह है पूरी घटना
रोहतास (बिहार) निवासी रामचंद्र यादव (45) पुत्र नंदलाल यादव एलएंडटी कंपनी में बतौर हेल्पर मजदूरी करता था। सोमवार सुबह वह ट्रॉली में लोहे की मोटी-मोटी प्लेंटे बांधकर एक जगह के दूसरी जगह पहुंचा रहा था। तभी भारी-भरकम प्लेट फिसलकर उसके ऊपर गिर गई। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसको एंबुलेंस में लादकर पड़ोसी जिला अस्पताल हमीरपुर ले गए।
जहां से डाक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। प्लांट के चौकी इंचार्ज जीतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मजदूर की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई के लिए वह कानपुर रवाना हो रहे हैं। बताया कि मृतक एलएंडटी कंपनी का मजदूर बताया गया है।