{"_id":"5dc115cb8ebc3e01416b5320","slug":"labor-murder-in-farrukhabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: प्लाट में पड़ा मिला श्रमिक का शव, सिर में चोट के निशान, बड़े भाई पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: प्लाट में पड़ा मिला श्रमिक का शव, सिर में चोट के निशान, बड़े भाई पर हत्या का आरोप
Tue, 05 Nov 2019 12:22 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में श्रमिक की निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां गला घोंटकर श्रमिक की हत्या कर दी गई। श्रमिक का शव प्लाट में पड़ा मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर में अमित उर्फ लालू (32) पुत्र आनंद प्रकाश कटियार लिंजीगंज में दुकानों पर मजदूरी करता था। वह अपनी बड़ी बहन शिखा (40) पत्नी नीलेश कटियार निवासी कानपुर थाना शिवराज के गांव भैंसऊ के साथ शहर के किसानन नगला में किराए रहता था।
बहन दीपावली पर अपनी ससुराल भैंसऊ चली गई थी। अमित मकान में अकेला था। सुबह पड़ोसियों ने उसका शव एक प्लाट में पड़ा देखा। उसके सिर में चोट का निशान था। गला दबाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
बहन शिखा ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अमित की शादी नहीं हुई थी। उसका तीन बीघा भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।