{"_id":"61c626e0d990f45c2b72b87e","slug":"lab-technician-s-body-found-hanging-from-a-noose-used-to-work-in-a-hospital-in-delhi-akbarpur-news-knp671528459","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला लैब टेक्नीशियन का शव, दिल्ली के एक अस्पताल में करती थी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला लैब टेक्नीशियन का शव, दिल्ली के एक अस्पताल में करती थी काम
विज्ञापन
कानपुर देहात में प्रमिला की मौत पर गमगीन परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। दिल्ली के एक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करने वाली युवती का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में राजपुर क्षेत्र स्थित घर में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कमलपुर गांव निवासी किसान राजकुमार की बेटी प्रमिला देवी (22) दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थी। बुधवार को वह दिल्ली से गांव कमलपुर आई थी। पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह बेटे पवन के साथ खेत पर काम करने गये थे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी श्यामाबाई गांव के प्राथमिक विद्यालय गई थी। दोपहर में जब वह खेत से घर पहुंचे तो विवाहिता बेटी प्रियंका दूसरे कमरे में प्रमिला को बुलाने पहुंची।
विज्ञापन
जहां पर वह छत पर लगे कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।