{"_id":"654b01d2856d8455ea0b6ce7","slug":"kushagra-murder-case-tuition-teacher-big-revealing-due-to-fear-of-getting-caught-kushagra-was-murdered-2023-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushagra Murder: प्यार... गर्भपात और लिव-इन में रहकर टूट गई... अपना घर बसाना था; ट्यूशन टीचर रचिता का कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushagra Murder: प्यार... गर्भपात और लिव-इन में रहकर टूट गई... अपना घर बसाना था; ट्यूशन टीचर रचिता का कबूलनामा
Wed, 08 Nov 2023 10:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:29 AM IST
सार
कुशाग्र अपहरण व हत्या के मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर रचिता वत्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपना घर बसाने की जल्दी में उसने कनौडिया परिवार उजाड़ दिया। रचिता ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि पकड़े जाने के डर से कुशाग्र की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Kushagra Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कुशाग्र अपहरण व हत्या के मामले में आरोपी ट्यूशन टीचर रचिता वत्स ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि प्यार, गर्भपात और लिव-इन में रहकर टूट चुकी थी। अपना घर बसाने की जल्दी थी, इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर कुशाग्र के अपहरण की साजिश रची। 30 लाख की फिरौती की रकम से से घर बसाने का सपना था। तभी पकड़े जाने के डर से कुशाग्र की हत्या कर दी।
सूत्रों के मुताबिक रिमांड के तीसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने रचिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने किए पर अफसोस जताया। रचिता ने बताया कि करीब छह साल पहले वह परिवार के साथ प्रभात के मकान में किराये पर रहती थी। तभी प्रभात से प्रेम संबंध हुए।
इसकी जानकारी प्रभात के होमगार्ड पिता सुनील कुमार शुक्ला को लग गई। उन्होंने मकान खाली करवा लिया। रचिता के अनुसार उसकी मां की मौत प्रभात के घर में रहने के दौरान ही हो गई थी। प्रभात का घर छोड़ने के बाद पिता की भी मौत हो गई। इससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। इस दौरान प्रभात ने उसकी मदद की और तभी उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के कारण करना पड़ा था गर्भपात
करीब डेढ़ साल पहले वह गर्भवती हो गई थी। प्रभात के पिता उसे पसंद नहीं करते थे। दोनों भागकर शादी करने वाले थे। आर्थिक तंगी के चलते उसे गर्भपात कराना पड़ा था। रचिता ने कबूल किया कि वह प्यार में इस कदर अंधी हो गई थी कि उसे कुछ भी सही-गलत समझ नहीं आया और प्रभात के हर प्लान में शामिल रही।

कुशाग्र के घर की सभी जानकारी देती रही
रचिता ने पुलिस को प्रभात को कुशाग्र के घर के भीतर की सारी जानकारी देती रही। प्रभात को उसी ने बताया था कि कुशाग्र के पिता काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर ही रहते थे और उनका करोड़ों का कारोबार है।
रचिता ने पुलिस को प्रभात को कुशाग्र के घर के भीतर की सारी जानकारी देती रही। प्रभात को उसी ने बताया था कि कुशाग्र के पिता काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर ही रहते थे और उनका करोड़ों का कारोबार है।
कुशाग्र के अपहरण से उन्हें लाखों रुपये मिल सकते हैं। इसलिए दोनों ने मिलकर कुशाग्र के अपहरण की साजिश रची। वहीं, जब रचिता से हुई पूछताछ के बारे में पुलिस अफसरों से पूछा गया तो पूछताछ विवेचना का पार्ट बताकर कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विवेचक पहुंचे कुशाग्र के घर, परिजनों को दर्ज किए बयान
कुशाग्र अपहरण व हत्याकांड की विवेचना कर रहे विवेचक मंगलवार को कुशाग्र के घर पहुंचे। कुशाग्र के माता-पिता, चाचा और छोटे भाई से घटना से जुड़े सवाल पूछे। इस दौरान परिजनों ने पूरा घटनाक्रम बताया। विवेचक ने करीब दो घंटे तक सभी के बयान दर्ज किए।

माता-पिता, चाचा व छोटे भाई से घटना को लेकर पूछे सवाल
कुशाग्र के अपहरण व हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस तीन दिन से पूछताछ कर रही है। वहीं, विवेचक अखिलेश पाल मंगलवार दोपहर में आचार्यनगर स्थित कुशाग्र के घर पहुंचे। कुशाग्र की मां सोनिया कनौडिया, पिता मनीष, छोटे भाई आदित्य और चाचा सुमित कनौडिया से सवाल पूछे।

पूछा कि कुशाग्र घटना के दिन कितने बजे घर से निकला था? स्कूटी कहां मिली? फिरौती का पत्र कितने बजे मिला? कितने बजे थाने गए? समेत तमाम सवाल पूछे। परिजनों ने सभी सवालों का जवाब दिया। विवेचक सभी के बयान दर्जकर चले गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना से जुड़े सवालों और जवाब को विवेचना में शामिल किया गया है।
जिस रजिस्टर के पन्ने का प्रयोग फिरौती के लिए हुआ था, उस रजिस्टर, पेन को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। कुशाग्र का बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। बिसरा की जांच रिपोर्ट को विवेचना में शामिल किया जाएगा।