{"_id":"4f45cb34247950436115b7e9ce6e0b56","slug":"kurmi-be-next-cm-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्मी हो प्रदेश्ा का अगला सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्मी हो प्रदेश्ा का अगला सीएम
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के प्रतिनिधि महासम्मेलन में सुशील कटियार (पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, बसपा सरकार) ने कहा कि प्रदेश में ग्यारह प्रतिशत कुर्मी मतदाता होने के बावजूद समाज को उपेक्षित रखा गया। इस बार विधानसभा चुनाव में सीएम के लिए कुर्मी प्रत्याशी की घोषणा करने वाले दल को ही समर्थन दिया जाएगा।
विज्ञापन
मोतीझील में महासम्मेलन के दौरान मुख्य वक्ता सुशील कटियार ने राजनीतिक दलों को बहुमत की सरकार बनाने की टिप्स देते हुए यूपी की 160 विधानसभा क्षेत्रों के कुर्मी बहुल होने दावा किया। साथ ही कहा कि कुर्मी समाज जाग गया है।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों को कुर्मी समाज की ताकत से परिचित कराने के लिए 160 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन किए जाएंगे। चार महीने बाद लखनऊ में होने वाले महासम्मेलन के माध्यम से राजनीति दलों पर कुर्मी समाज से ही मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा का दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान वीरेंद्र सिंह पटेल, साधना सिंह सचान, सुमनबाला कटियार, डॉ. दिलीप गंगवार, सुधीर कटियार, अवधेश कटियार, ममता सचान, संतोष, सुरेंद्र पटेल, सतीश सचान, शिवसागर पटेल, बबलू सचान, दिलीप, डॉ. अनुराग आदि मौजूद थे।
भीड़ बढ़ने पर बदलना पड़ा कार्यक्रम स्थल
महासम्मेलन लाजपत भवन में होना था। दोपहर 12:30 बजे के करीब भीड़ पांच हजार पार कर गई। उधर एक बजे मुख्य वक्ता सुशील कटियार भी भारी भीड़ के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आयोजकों ने आनन-फानन में कार्यक्रम स्थल बदलकर मोतीझील ग्राउंड किया। मुख्य वक्ता ने ट्रक पर खड़े होकर संबोधित किया।
सम्मेलन में करीब दो सौ वाहनों से कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, चित्रकूट, झांसी, हमीरपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, इलाहाबाद और लखनऊ से लगभग दस हजार लोग आए थे।