{"_id":"962ca6a94ef4f9c1d5158877ac965338","slug":"kunal-ganjawala-will-give-performance-in-brand-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांड कानपुर में रंग जमाएंगे कुणाल गांजावाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांड कानपुर में रंग जमाएंगे कुणाल गांजावाला
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांड कानपुर महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड के मशहूर गायक कुणाल गांजावाला रंग जमाएंगे। कुणाल का परफारमेंस रात 8:30 बजे शुरू होगा, जो कि देर रात तक चलता रहेगा।
कुणाल ने मर्डर सहित तमाम फिल्मों के हिट गाने गाए हैं। गुरुवार को ही हास्य कलाकार अनिरुद्ध मदेशिया को भी कार्यक्रम देना है। मथुरा की टोली फूलों की होली खेलेगी। सरस्वती वंदना और कथक नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार की शाम पांच बजे कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री भगवत शरण गंगवार, औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव सरन, प्रमुख सचिव उद्योग, कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन और डीएम डॉ. रोशन जैकब करेंगी, फिर ब्रांड कानपुर की चमक बिखेरने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
यह महोत्सव 22 दिसंबर तक चलेगा। मोतीझील मैदान में आयोजित महोत्सव में कानपुर का ब्रांड चमकाया जाएगा। लेदर, मसाले, ज्वैलरी, गाड़ी, कपड़ा, फर्नीचर और खादी सहित 250 ब्रांड का स्टाल लगाया जा रहा है।
स्टाल पर ब्रांड की खासियत दर्शायी जाएगी, जिससे पता चलेगा कि कानपुर का दुनिया में बड़ा कारोबार है। महोत्सव में खाने-पीने का विशेष इंतजाम भी रहेगा। अलग से फूड कोर्ट बनाया गया है, जहां कि 26 स्टाल लगाए जा रहे हैं।
एडीएम सिटी अविनाश सिंह और कल्चरल इवेंट की प्रभारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपा अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
अलग-अलग दिन बॉलीवुड के अलग-अलग कलाकार बुलाए जा रहे हैं। हर दिन एक से बढ़कर एक प्रोग्राम होंगे। इस मंच से शहर की प्रतिभाओं को भी निखारा जाएगा।
इंडियन आइडल फेम अंकिता मिश्रा को भी परफारमेंस देना है। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजीव वाटिका में एडवेंचर स्पोर्ट्स की व्यवस्था रहेगी।
महोत्सव स्थल पर चार बड़े गुब्बारे भी उड़ाए जाएंगे। डीएम ने भी गुरुवार को महोत्सव स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
नि:शुल्क पता लगाएं ब्लड ग्रुप
कार्यक्रम में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ सामाजिक सरोकार से जुड़े ब्लड ग्रुप की जांच का स्टाल लगाएगा। यहां ब्लड ग्रुप की निशुल्क जांच होगी। एक अध्ययन से पता चला है कि जिन लोगों को ब्लड ग्रुप की जानकारी होती है।
वह ब्लड डोनेशन के लिए जल्दी आगे आते हैं। इसको ध्यान में रखकर ही ब्लड ग्रुप पहचान का स्टाल लगाया जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक का विशेष सहयोग है।
स्टाल के माध्यम से ब्लड डोनेशन के फायदे और इस्तेमाल की जानकारी भी दी जाएगी। बताते चलें कि ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल के कारण ही कानपुर नगर में ब्लड डोनेशन के मामले में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।