फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kuldeep Yadav from Kanpur first wicket in World Cup 2019

कानपुर के कुलदीप यादव का विश्वकप में पहला विकेट, भारतीय वर्ल्डकप टीम में खेलकर रोशन किया शहर का नाम

Thu, 06 Jun 2019 11:49 AM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jun 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Yadav from Kanpur first wicket in World Cup 2019
कुलदीप यादव (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
बांग्लादेश के साथ अभ्यास मैच में तीन विकेट लेना कुलदीप यादव के लिए टर्निंग प्वाइंट रहा और उन्हें भारतीय टीम में शमिल किया गया। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए भारतीय टीम के वर्ल्डकप के पहले मैच में उन्होंने जेपी डुमिनी को पगबाधा आउट कर विश्वकप में अपनी पहली सफलता प्राप्त की। हालांकि अन्य गेंदबाजों की अपेक्षा वह थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवरों में 46 रन देकर एक विकेट लिया। बावजूद इसके वह कानपुर के पहले खिलाड़ी हो गए है, जिन्होंने भारतीय वर्ल्डकप टीम में जगह बनाई और पहला विकेट भी झटक लिया।
विज्ञापन


चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की सफलता पर पिता राम सिंह काफी खुश हैं। बोले कि मेरे बेटे का सपना सच हुआ। अपने कुलदीप को विश्वकप में मैच खेलते देख उन्हें जितनी खुशी हो रही है, वह बता नहीं पा रहे। कहा कि परमात्मा ने हम सबकी सुनी और मेरा लाल टीम इंडिया से खेला। उधर, लालबंगला स्थित रोवर्स मैदान में साथी खिलाड़ियों और कोच कपिल पांडे भी खुशी से फूले नहीं समा रहे।
विज्ञापन


कपिल ने कहा कि अब लगता है कि वास्तव में हमलोगों ने कुछ किया है तभी हमारा कुलदीप आज टीम इंडिया से वर्ल्डकप खेल रहा है। उधर, यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह भी काफी खुश हैं। बोले आज यूपी से कुलदीप और भुवनेश्वर कुमार ने खेलकर प्रदेश का नाम गौरवांवित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed