फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kohli best player: Iyan Morgan

इंग्लैंड टीम कैप्टन इयॉन बोले-‘शाहरुख मेरा दोस्त, विराट बेस्ट प्लेयर’

Wed, 25 Jan 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
Kohli best player: Iyan Morgan
इयॉन मॉर्गन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम कैप्टन इयॉन मॉर्गन जब स्कूल पहुंचे तो उनका हाव-भाव देखने लायक था। मॉर्गन ने स्कूली बच्चों से दिल खोलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोहली सबसे अच्छे प्लेयर हैं और शाहरुख खान उनके अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

कप्तान इयॉन मॉर्गन कानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में पहुंचे थे। उनका स्वागत स्कूल के चेयरमैन चंदन अग्रवाल ने किया। इस दौरान इयॉन ने बच्चों से हालचाल पूछा। इसके बाद वह केजी की क्लास में गए। वहां उन्होंने नन्हें-मुन्हों को क्ले से विकेट बनाकर दिखाया। बच्चों ने एक-एक करके उनसे सवाल पूछे।  

विज्ञापन

बच्चों ने इयॉन से पूछे ये सवाल
सवाल- आपकी स्ट्रेटजी क्या है। एग्रेसिव मैच खेलेंगे या डिफेंसिव
जवाब- नहीं हम अपना नेचुरल गेम खेलेंगे। बहुत ज्यादा एग्रेसिव नहीं पर आखिरी के ओवरों में जरूर अटैकिंग रहेंगे।
सवाल- पिंक बॉल के साथ आपका कैसा अनुभव है। यह सफेद और लाल से किस तरह भिन्न है
जवाब- मैंने पिंक बॉल से मुश्किल से 4 या 6 मैच खेले हैं। सभी गेंदों के साथ सेम फैक्टर होता है। बस मैच में सब कुछ पिच पर निर्भर होता है।
सवाल- आपकी नजर में सबसे अच्छा प्लेयर कौन है।
जवाब- कोहली, वाकई में कोहली सबसे अच्छे प्लेयर हैं। कोहली के बाद मेरी नजर में दूसरे सबसे अच्छे प्लेयर जो रूट हैं।
सवाल- क्या इंग्लैंड क्रिकेट टीम को विराट कोहली के गेम से डर है।
जवाब- नहीं, एसी कोई बात नहीं है। 
सवाल- क्या आप बालीवुड  मूवी देखते हैं
जवाब- हां पहले मैं बॉलीवुड के बारे में नहीं जानता था। बाद में मैने आईपीएल के चलते शाहरुख खान को जाना वह मेरे अच्छे दोस्त भी हैं। मैने उनकी रावन मूवी देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- बालीवुड एक्ट्रेस के बारे में क्या कहना है
जवाब- नहीं मैं किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को नहीं जानता।
सवाल- आप इतनी अच्छी फिटनेस कैसे बरकरार रखते हैं।
जवाब- फिटनेस के लिए हार्ड वर्क जरूरी है। इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अच्छा खाएं और खूब मेहनत करें।
26 जनवरी स्पेशल दिन
जब कप्तान इयॉन मॉर्गन से 26 जनवरी के बारे में पूछा गया तो बोले हां 26 जनवरी को भारत का रिपब्लिक डे होता है और साथ ही आस्ट्रेलिया का नेशनल डे भी इसी दिन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed