फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   know all about vat savitri fast 2019, vat savitri puja and importance

वट सावित्री: अबकी पड़ रहा विशेष संयोग, पति की दीर्घायु और संतान प्राप्ति के लिए करें ये खास उपाय

Thu, 30 May 2019 01:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 May 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
know all about vat savitri fast 2019, vat savitri puja and importance
वट सावित्री व्रत 2019 - फोटो : गूगल
पति की दीर्घायु और संतान प्राप्ति की कामना के लिए किया जाने वाला वट सावित्री व्रत तीन जून को है। सोमवार होने की वजह से सोमवती अमावस्या भी है। इस दिन जो भी पूजा, गंगा में स्नान और दान करेगा उसे सहस्त्र फल की प्राप्ति होगी। इसी दिन शनि जयंती भी है। ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को भगवान शनि का जन्म हुआ था।
विज्ञापन


आचार्य अमरेश मिश्रा और आचार्य मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री पूजा व्रत किया जाता है। हमारे ऋषियों ने सतयुग से वट वृक्ष की महत्ता पर विशेष शक्ति और भक्ति सूचक सूत्र लिखे हैं। वैसे तो भारत में अनेक प्रसिद्ध वट वृक्ष हैं।
विज्ञापन

 

इनमें प्रयागराज अक्षय वट, गया का बोधि वट, वृंदावन का बंशी वट, उज्जैन का सिद्ध वट एवं कुरुक्षेत्र का सर्वसिद्धि दायक महावट ऐसे हैं जिनमें वट सावित्री व्रत का उल्लेख है। इसमें सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति और परिवार की रक्षा के लिए सावित्री की तरह व्रत का पालन करती हैं।

यह व्रत अखंड सौभाग्य, सभी रोगों, कष्टों को नष्ट करने वाला एवं संतान प्राप्ति के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस वर्ष रोहिणी नक्षत्र, सोमवती अमावस्या होने के कारण विशेष फलदायी सिद्ध होगा।

पूजन विधि
कच्चे धागे को हाथ में लेकर वट की 12 परिक्रमा करते हुए उसमें लपेट दें। साथ ही मीठे आटे का फल बनाकर ऐपन, सिंदूर, फल, फूल आदि बरगद को अर्पित करें।

यमराज ने दिया  यह बड़ा वरदान
सावित्री के पति धर्म से प्रसन्न होकर यमराज ने वर रूप में अंधे सास-ससुर को आँखें दीं और सावित्री को सौ पुत्र होने का आशीर्वाद दिया एवं सत्यवान के प्राणों को लौटा दिया। इस प्रकार सावित्री ने अपने सतीत्व के बल पर अपने पति को मृत्यु के मुख से छीन लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed