फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kisan samman nidhi, 16220 applicants are being re-verified

बेटा, बहू के खाते में भी जा सकेगी किसान सम्मान निधि, 16220 आवेदकों का फिर कराया जा रहा सत्यापन

Sat, 15 Jun 2019 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi, 16220 applicants are being re-verified
किसान सम्मान निधि - फोटो : सोशल मीडिया
अब बेटा, बहू, बेटी और पत्नी के खाते में भी किसान की सम्मान निधि की राशि भेजी जा सकेगी। कानपुर समेत आसपास के जिले के हजारों किसानों को दूसरों के खाते का ब्योरा देने के कारण सम्मान निधि नहीं दी जा रही थी। ऐसे 16 हजार 220 आवेदकों का फिर से सत्यापन कराया जा रहा है। जानकारी जुटाई जा रही है कि खाता न होने के कारण जिन किसानों ने दूसरों का नंबर दिया था, वह उनके बेटे, बेटी या पत्नी का है या नहीं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए सम्मान निधि योजना लागू की थी। इसके तहत दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को छह हजार रुपये सालाना दिया जाना था। योजना के तहत लाभ पाने वाले किसान के परिवार का कोई सदस्य संवैधानिक पद पर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर अन्य किसी पद से सेवानिवृत्त होकर पेंशन पाने वाला नहीं होना चाहिए। उप निदेशक कृषि धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील से सत्यापन के बाद जिले में दो लाख 53 हजार 620 किसान पात्र पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 16 हजार 220 आवेदकों का ब्योरा सॉफ्टवेयर में मिस मैच हो गया था, इसलिए सम्मान निधि की राशि नहीं भेजी जा सकी है। अब आदेश आ गया है कि अगर किसान ने अपने बेटे, बेटी या पत्नी का खाता नंबर दिया है तो उसमें राशि ट्रांसफर की जाए, इसलिए तहसील से सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed