फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidney Transplant: Three doctors from Lucknow visited Ahuja Hospital

किडनी ट्रांसप्लांट: आहूजा हॉस्पिटल में लखनऊ से आए थे तीन डॉक्टर, ओटी के अंदर शामिल थे आठ लोग

Wed, 08 Apr 2026 11:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 08 Apr 2026 11:29 PM IST
सार

किडनी ट्रांसप्लांट मामले में डॉ. अफजल के साथी परवेज सैफी ने पुलिस को डिटेल दी।परवेज सैफी ने कहा कि 29 मार्च को ओटी के अंदर आठ लोग शामिल थे, बाकी किसी को इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन
Kidney Transplant: Three doctors from Lucknow visited Ahuja Hospital
किडनी ट्रांसप्लांट केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए लखनऊ से तीन डॉक्टर आए थे। इनमें से एक बड़े और नामी अस्पताल से जुड़ा है जबकि बाकी दो प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। यह जानकारी मेरठ के डॉ. अफजल के साथी परवेज सैफी ने पुलिस को दी है। उसने बताया है कि 29 मार्च को आहूजा हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर में आठ लोग अंदर गए थे जिसमें से तीन लखनऊ से आए थे। अन्य सभी को बाहर ही रहने के लिए कहा गया था। पुलिस डॉक्टरों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


शहर में हुए किडनी ट्रांसप्लांट में हर गिरफ्तारी के बाद नया मामला सामने आ रहा है। जेल गए आहूजा हॉस्पिटल के स्टाफ शिवम अग्रवाल ने मुदस्सर अली सिद्दीकी को सर्जन बताया था। कहा था कि उसने ही ऑपरेशन किया है। पुलिस ने ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की। दोनों ने खुलासा किया कि मुदस्सर अली सिद्दीकी ओटी मैनेजर है।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार देर रात परवेज सैफी को रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उसने जानकारी दी कि ऑपरेशन थियेटर में किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए अली, कुलदीप सिंह राघव, राजेश कुमार, डॉ. रोहित, डॉ. अफजल के अलावा तीन अन्य लोग गए थे। उनमें से एक लखनऊ के बड़े अस्पताल से जुड़ा हुआ है जबकि दो भी वहां के नर्सिंगहोम के स्टाफ हैं। डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी ने बताया कि सैफी ने लखनऊ से तीन लोगों के आने की जानकारी दी है। अभी पुष्टि नहीं हुई है कि कौन से डॉक्टर थे। उनके बारे में और डिटेल जुटाई जा रही है। परवेज सैफी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहूजा अस्पताल से निकली थीं तीन कारें
आहूजा अस्पताल से 29 मार्च की रात को दो नहीं बल्कि तीन कारें निकली थीं। एक कार में अली, कुलदीप सिंह और राजेश कुमार गाजियाबाद गए थे। दूसरी कार मेरठ और तीसरी कार लखनऊ गई थी। लखनऊ के लिए रवाना हुई कार में तीन डॉक्टर सवार थे। पुलिस उस कार और उसके मालिक की जानकारी जुटा रही है। मेरठ के लिए गई कार में डॉ. अफजल, डॉ. रोहित, डॉ. वैभव, डॉ. अमित और परवेज सैफी सवार था।

किडनी ट्रांसप्लांट मामले में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अलग-अलग पहलुओं पर जांच कराने के साथ साक्ष्य जुटाने के लिए कहा गया है। लखनऊ और एनसीआर में टीमें जांच कर रहीं हैं। - रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed