फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kidnapping of an innocent child playing with a girl in Farrukhabad

फर्रुखाबाद: बालिका के साथ खेलते मासूम का अपहरण, पुलिस ने रात को ढूंढ निकाला

Thu, 07 Apr 2022 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Apr 2022 01:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के तलैया मोहल्ला में घर के बाहर खेलते हुए एक मासूम को रिश्तेदारी में आई महिला उठा ले गई। दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई और शाम को  कोतवाल जानकारी लेने घर पहुंच गए। देर रात पुलिस ने महिला और बच्चे को ढूंढ लिया।

विज्ञापन
Kidnapping of an innocent child playing with a girl in Farrukhabad
पुलिस ने पीड़ित महिला से बच्चे को मिलवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के तलैया मोहल्ला में पड़ोस की बालिका के साथ खेल रहे एक मासूम को रिश्तेदारी में आई महिला उठा ले गई। परिवार ने कोतवाली में दोपहर में ही सूचना दी, लेकिन देर शाम कोतवाल खैरखबर लेने उसके घर पहुंचे। पीड़िता कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करती है। रात करीब एक बजे क़े बाद बालक को गांव चाचूपुर से पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बता दें कि शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अर्जुन कश्यप की पत्नी गुलशन अपने तीन साल के मासूम बेटे आदित्य के साथ किराए के मकान में रहती है। वह दोपहर में घर पर थी। इसी समय पड़ोस की 11 साल की बालिका आदित्य को रोज की तरह खिलाने के लिए अपने साथ ले गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो गुलशन उसे देखने गई। बच्चा वहां नहीं मिला। गुलशन ने बालिका के घर आई एक महिला रिश्तेदार के बारे में पूछा, तो बताया गया कि वह दोपहर दो बजे ही चली गई। जबकि उसे शाम छह बजे जाना था।

विज्ञापन

गुलशन को पड़ोसियों ने बताया कि एक महिला बच्चे को ले जा रही थी। गुलशन ढाई बजे कोतवाली पहुंची और शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। शाम सात बजे कोतवाल विनोद शुक्ला महिला के घर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

गुलशन ने बताया कि पड़ोसी के यहां आई रिश्तेदार महिला की बच्चे का अपहरण कर ले गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जिस घर में महिला आई थी, उनसे भी जानकारी की। बालक की तलाश में पुलिस ने मोहल्ले क़े नाले की जेसीबी से सफाई कराई। पर उसका पता नहीं चला। पुलिस ने रिस्तेदार महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया और उसके बताने पर बालक को चाचूपुर गांव से बरामद कर मां को सौंप दिया गया। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर देर रात तक डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed