{"_id":"5dda20a38ebc3e54ef7ae040","slug":"kidnapped-teacher-dramatically-returns-to-home-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाटकीय ढंग से मिला अपहृत शिक्षक, प्रेमिका की शादी तुड़वाने को रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकीय ढंग से मिला अपहृत शिक्षक, प्रेमिका की शादी तुड़वाने को रची थी साजिश
Sun, 24 Nov 2019 12:03 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक धर्मेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में बीते सोमवार को शंकर बाजार स्थित बीआरसी भवन से एक शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण हो गया था। रविवार को अपह्रत शिक्षक नाटकीय ढंग से लौट आया है। पुलिस के अनुसार शिक्षक के अपहरण की बात महज एक नाटक है और उसने अपनी प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए अपहरण की साजिश रची थी।
जानकारी के अनुसार शिक्षक की प्रेमिका की शादी 22 नवंबर को थी। शिक्षक का अपहरण होने से उसकी शादी भी टूट गई। बताते चलें कि शंकर बाजार स्थित बीआरसी भवन से एक शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण हो गया था।

इस मामले में पुलिस ने अपहरण की आशंका से इंकार किया था। कहा था कि यह आपसी रंजिश का मामला लगता है। वहीं, शिक्षक के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण व हत्या करने की आशंका जताई थी।
शिक्षक की बाइक व हेलमेट बीआरसी भवन के पास खड़ी पाई गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल थी। बीआरसी भवन के पास बनी दुकानों के सीसी कैमरे से शिक्षक के लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया गया।
शिक्षक की बाइक व हेलमेट बीआरसी भवन के पास खड़ी पाई गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल थी। बीआरसी भवन के पास बनी दुकानों के सीसी कैमरे से शिक्षक के लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया गया।
भरतकूप क्षेत्र खम्हरिया गांव के प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक धर्मेंद्र कुमार प्रभाकर पुत्र सीताराम वर्तमान में बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में मां के साथ रहते हैं। रोजाना बाइक से स्कूल में पढ़ाने के लिए आते थे। वह 18 नवंबर को दोपहर बाद शहर के बीआसी भवन से गायब हो गए थे।
शिक्षक की बाइक बीआसी भवन के सामने सड़क किनारे खड़ी मिली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने मोबाइल व अन्य दोस्तों से बातचीत कर पता करने का प्रयास किया। रातभर घर नहीं लौटे तो मंगलवार की सुबह परिजन पुलिस के साथ बीआरसी भवन पहुंचे। शिक्षक की मां सावित्री देवी ने तहरीर में कहा कि उसकी अपने पुत्र से 18 नवंबर को तीन बजे के लगभग बात हुई थी।