फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapped and beat up a tailor, thought him dead and threw him in Naubasta, search for the accused continues

Kanpur Crime: अपहरण कर सिलाई कारीगर को पीटा, मरा समझकर नौबस्ता में फेंका, आरोपियों की तलाश जारी

Thu, 19 Oct 2023 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Oct 2023 03:54 PM IST
सार

Kanpur News: हिमांशु ने बताया कि चाचा के बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kidnapped and beat up a tailor, thought him dead and threw him in Naubasta, search for the accused continues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पुरानी रंजिश में कानपुर देहात के गजनेर निवासी एक सिलाई कारीगर को आटो सवार युवकों ने अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर जमकर पीटा और मरा हुआ समझकर नौबस्ता क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीर ने फोन पर पुलिस व परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

करीब दो महीने बाद हालत सुधरने पर पीड़ित ने पूरी कहानी बताई। नौबस्ता पुलिस ने गांव के ही छह आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानपुर देहात के गजनेर निवासी हिमांशु ने बताया कि चाचा कारखाने में काम करते थे।
विज्ञापन

25 जून की सुबह सिलाई कारीगर चाचा धर्मेंद्र नौबस्ता में एक कारखाना मालिक से मिलने के लिए निकले थे।  शाम करीब सात बजे नौबस्ता पुलिस ने फोन कर बताया कि धमेंद्र मरणासन्न हालत में पड़े मिले हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ
परिवार के सदस्य अस्पताल मिलने पहुंचे। वहां उनकी हालत खराब होने पर एक निजी अस्पताल के लिए रेफर करा लिया।  लंबे समय तक इलाज के बाद जब हालत में सुधार हुआ। तब धर्मेंद्र ने बताया कि गांव के राजेश, उसका भाई नन्हें, मनोज, अजय, संजय और नन्हें के छोटे दामाद ने सचेंडी से ऑटो में जबरन उनका अपहरण लिया।

जंगल में ले जाकर पीटा और मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंका
इसके बाद दीपू ढाबा के पीछे जंगल में ले जाकर पीटा और मरा हुआ समझकर नौबस्ता क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया। हिमांशु ने बताया कि चाचा के बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed