फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Khushi Dubey Case, Khushi reached the police station after release, signed her first appearance

Khushi Dubey Case: रिहाई के बाद थाने पहुंची खुशी, हस्ताक्षर कर लगाई पहली हाजिरी, पढ़ें क्या कुछ बोलीं

Mon, 23 Jan 2023 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 23 Jan 2023 12:47 PM IST
सार

बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे जेल से रिहाई के बाद आज अपनी मां के साथ चौबेपुर थाने पहुंची। यहां उन्होंने थाने में पहली हाजिरी लगाई। बता दें कि कोर्ट के आदेश पर खुशी को हर सप्ताह चौबेपुर थाने में हाजिरी लगानी है।

विज्ञापन
Khushi Dubey Case, Khushi reached the police station after release, signed her first appearance
खुशी दुबे और उनकी मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे और उनकी मां न्यायालय के आदेश पर सोमवार को सुबह 11:30 बजे चौबेपुर थाने पहुंची और हाजिरी लगाई। शनिवार शाम को करीब 30 माह की जेल के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुशी दुबे को जमानत मिली है।

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर उन्हें नियमित चौबेपुर थाने आकर अपनी हाजिरी देनी है। सोमवार को खुशी थाने पहुंची और हाजिरी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन्होंने मदद करी है, उनका बहुत-बहुत आभार। लंबी सजा काटने के सवाल पर कहा कि मैं अभी इस पर कुछ नहीं कहना चाहती हूं।
विज्ञापन

मैं निर्दोष थी, मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था
उन्होंने कहा कि मैं निर्दोष थी..मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था। मुझे उम्मीद है कि आगे भी न्याय ही मिलेगा। हर सप्ताह हाजिरी लगाने पर कहा कि यह प्रक्रिया एक लड़की के लिए कठिन है। मेरा घर काफी दूर है, हर सप्ताह आना मुश्किल होगा। लेकिन बस नियमों का पालन है, जो मैं करती रहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले खुशी दुबे ने रविवार को परिवार संग पनकी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। मीडिया से खुशी बोली कि मैं तो ऐसी अभागी हूं कि महज कुछ दिन सुहागिन रही। ऊपर से पुलिस ने अपराधी बना दिया। मेरे साथ जो हुआ वह किसी दुश्मन के भी साथ न हो।

बता दें कि जुलाई 2020 में थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे और उसके गैंग ने आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद पुलिस ने पचास से अधिक कांड से जुड़े लोगों को जेल भेजा था। उसी में आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को भी पुलिस ने जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed