फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   keshav prasad maurya statement on pushpendra yadav encounter

पुष्पेंद्र कांड पर केशव मौर्य बोले, सपा सत्ता में हो या सत्ता से बाहर हमेशा अपराधियाें की पैरवी की

Sun, 13 Oct 2019 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Oct 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya statement on pushpendra yadav encounter
अखिलेश यादव-केशव प्रसाद
कन्नौज के संकिसा में चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का नगर में जगह- जगह स्वागत किया गया। उन्होंने नहर निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद पत्रकारों से बात भी की।
विज्ञापन


इस मौके पर पुष्पेंद्र कांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे सपा सत्ता में रही हो या सत्ता से बाहर, हमेशा ही अपराधियाें की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि सप सरकार में अपराधी दिनदहाड़े कानून की धज्जियां उड़ाते थे।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर नकेल कस दी है। कानून की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते अपराधी बौखलाए हुए हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी अपराधियों को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। राम मंदिर मुद्दे कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, वह जनता के हित में होगा। न्यायालय का निर्णय हम सभी को स्वीकार करना होगा। इससे पहले फर्रुखाबाद चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed