फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kerosene will be available at six petrol pumps

Kanpur News: छह पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन

Wed, 01 Apr 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kerosene will be available at six petrol pumps
कानपुर। जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बढ़ती मांग के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल पंपों पर केरोसिन बिक्री की तैयारी तेज हो गई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर यह सुविधा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में तीनों प्रमुख तेल कंपनियों के दो-दो पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह कुल छह पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा मिलेगी। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनियां अपने-अपने दो पंपों पर केरोसिन यूनिट स्थापित करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे पंप चिह्नित किए जाएंगे जहां अधिक आबादी को सीधा लाभ मिल सके। योजना के तहत जिले की सभी चार तहसीलों में कम से कम एक-एक पेट्रोल पंप पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। चयनित पंपों पर अधिकतम 5000 लीटर तक केरोसिन स्टॉक रखने और बिक्री की अनुमति दी जाएगी। जिले में तीनों कंपनियों के कुल 350 से अधिक पंप संचालित हैं। इसमें सबसे ज्यादा करीब 160 पंप सिर्फ इंडियन ऑयल के हैं। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि केरोसिन बिक्री के लिए पंपों के चयन प्रक्रिया के कोई निर्देश अभी नहीं मिल सके हैं। आदेश मिलते ही पंपों का चयन कर केरोसिन बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed