फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Keeping health by stealing milk of malnourished children

कानपुर: कुपोषित बच्चों का दूध चोरी कर बना रहे अपनी सेहत, कुपोषण केंद्र में चोरी का वीडियो वायरल, जांच शुरु

Fri, 08 Oct 2021 03:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Oct 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Keeping health by stealing milk of malnourished children
दूध - फोटो : पिक्साबे
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बालरोग अस्पताल के कुपोषण केंद्र में कुपोषित बच्चों का दूध यहां का स्टाफ पी रहा है। बच्चों के लिए मंगाया जाने वाला दूध स्टाफ घर लेकर जाता है। इस संबंध में गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बालरोग अस्पताल में 10 बेड का कुपोषण केंद्र संचालित है। इस वक्त यहां दो बच्चे भर्ती हैं। कोरोना काल के पहले यहां बच्चों की संख्या सात-आठ रहती रही है। यहां ज्यादातर कुपोषित बच्चे सीएचसी क्षेत्र से लाए जाते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया कि एक स्टाफ फ्रिज में रखे दूध के पैकेट बैग में रखकर ले जा रही है। केंद्र में बच्चों के लिए जो दूध आता है। उसका इस्तेमाल बच्चे करते हैं कि नहीं लेकिन स्टाफ चाय-काफी बनाकर पिया करता है।

वीडियो में दूध लेकर ले जा रही महिला को दूसरी महिला टोक रही है और कह रही तुम्हारी गड़बड़ी पकड़ी गई। नाम लेकर कह रही कि बात दूर तक जाएगी यह सोच लेना। कोई पूछेगा कि दूध के पैकेट कहां गए? तो क्या कहेंगे। वह कहती है कि बता देना कि दूध फट गया।

इसके अलावा दूध में पानी मिलाने की भी बात हो रही। महिला को दूध के पैकेट बैक में रखते दिखाया गया। इस संबंध में कुपोषण केंद्र प्रभारी डॉ. रूपा डालमिया सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed