फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDMA and DPS Azadnagar became winners in chess competition

Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता में केडीएमए और डीपीएस आजादनगर बना विजेता

Wed, 16 Jul 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
KDMA and DPS Azadnagar became winners in chess competition
खलासी लाइन ​स्थित ऐलन हाउस स्कूल में आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स के शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा ले - फोटो : संवाद
कानपुर। यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 में मंगलवार को शतरंज और भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं हुई। शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में केडीएमए और बालिका वर्ग में डीपीएस आजादनगर विजेता बने। भारोत्तोलन बालक में 55, 61, 67 व 67 प्लस और बालिका में 49 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में शतरंज प्रतियोगिता एलेन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन में हुई। बालक वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय ने द्वितीय व नर्चर इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर ने दूसरा और पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को एलेन हाउस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शबाना अरोड़ा, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, सचिव विनय अवस्थी, साधना मिश्रा आदि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वहीं, सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज नवाबगंज में हुई भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 55 किलो भार वर्ग में तेजस शर्मा (केंद्रीय विद्यालय आईआईटी) प्रथम, शिवांश गौतम (एसपी स्कूल) द्वितीय और उत्कर्ष पांडेय (दिल्ली पब्लिक स्कूल, आजादनगर) तृतीय रहे। 61 किलो भार वर्ग में वैभव पाल (एसपी स्कूल) प्रथम, उत्कर्ष सोनकर (बीएनएसडी कॉलेज) द्वितीय और प्रतीक सचान (एसपी स्कूल) तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

67 किलो भार वर्ग में अमन (एसएमएल स्कूल) प्रथम, देव प्रताप (मोतीलाल कॉलेज) द्वितीय और रचित यादव (सूर्या पब्लिक स्कूल) तृतीय रहे। 67 प्लस किलो में रजत यादव (सूर्या पब्लिक स्कूल) प्रथम, हर्षित वर्मा (एसएल स्कूल) द्वितीय और धीरू सिंह परिहार (सनातन धर्म पब्लिक स्कूल) तृतीय रहे।

बालिका वर्ग 49 किलो भार वर्ग में गौरी कश्यप (मोतीलाल खेड़िया स्कूल) प्रथम, यहीं की तृषा सिंह द्वितीय और शिवानी निषाद (एमएल स्कूल) तृतीय रहीं। समापन पर मोतीलाल खेड़िया कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन चंदोला, कानपुर भारोत्तोलन संघ के सचिव कौशलेंद्र सिंह, वैभव गौड़ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed