फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA Babu Suspended who was suppressing the transfer file for 16 months, action taken on the instructions of VC

Kanpur: 16 माह से नामांतरण फाइल दबाए बैठा था केडीए का बाबू, वीसी के निर्देश पर हुई कार्रवाई...निलंबित

Wed, 13 Mar 2024 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Mar 2024 09:47 AM IST
सार

Kanpur News: मामले में सामने आया है कि अपर सचिव ने विस्तृत आख्या एवं संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत किए जाने की टिप्पणी करते हुए उसी माह 16 तारीख को पत्रावली विक्रय विभाग को वापस कर दी। तब से अब तक बाबू विकास भारती इस फाइल को अपने पास रखे था। कोई भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की।

विज्ञापन
KDA Babu Suspended who was suppressing the transfer file for 16 months, action taken on the instructions of VC
केडीए, कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बाबू विकास भारती को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। वह करीब 16 माह से नामांतरण की फाइल दबाए बैठा था। केडीए वीसी के सामने मंगलवार को जनता दर्शन में भूखंड संख्या-32, ब्लॉक-सी, योजना प्रथम काकादेव का नामांतरण लंबित रहने के संबंध में शिकायत आई।

विज्ञापन

इस पर उपाध्यक्ष ने प्रश्नगत पत्रावली मंगाकर जांच की। इसमें पाया कि रमेश कुमार दीक्षित ने प्राधिकरण के एकल विंडो के माध्यम से 13 अप्रैल 2022 को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन आज तक उनके प्लॉट का नामांतरण प्रार्थना पत्र निस्तारित नहीं किया गया। संबंधित बाबू ने नामांतरण प्रस्ताव चार अक्तूबर 2023 को प्रस्तुत किया, जिसे विभिन्न पटलों के बाद जोनल विक्रय प्रभारी (जोन-2) ने छह अक्तूबर 2023 को अपर सचिव को भेजा।

विज्ञापन

इस पर अपर सचिव ने विस्तृत आख्या एवं संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत किए जाने की टिप्पणी करते हुए उसी माह 16 तारीख को पत्रावली विक्रय विभाग को वापस कर दी। तब से अब तक बाबू विकास भारती इस फाइल को अपने पास रखे था। कोई भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। इसके चलते उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए बाबू विकास भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed