फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kawand died in ganga

...आैर देखते ही देखते गायब हाे गया कांवड़िया

Sun, 14 Aug 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
kawand died in ganga
फाेटाे
 बिठूर के पत्थर घाट में रविवार सुबह गंगाजल लेने के लिए गंगा में उतरा कांवड़िया डूब गया। उसे बचाने के लिए गंगा में कूदे दो भाई भी डूबने लगे तो घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया। देर शाम तक गोताखोर डूबे युवक की तलाश में लगे रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन

रसूलाबाद के शांतिनगर जमनी गांव निवासी किसान रवींद्र कुमार तिवारी के तीन बेटे रिंकू (22), शिवकांत (18) और गंगासागर (14) हैं। तीनों शनिवार देर शाम गांववालों के साथ कांवड़ लेकर बिठूर आए थे। यहां से गंगाजल लेकर गांव के पास के धंगड़ बाबा आश्रम में बने शिवमंदिर में चढ़ाना था। रात को तीनों भाई बिठूर में मेला घूमते रहे। रविवार सुबह ब्रह्मावर्त घाट पर भीड़ होने के कारण तीनों पत्थर घाट चले गए। रिंकू और गंगासागर नहाने के बाद गंगाजल लेकर बाहर आ गए। शिवकांत गंगाजल लेने के लिए तेज धारा में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोनों भाई भी गंगा में कूद गए और वह भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचा लिया लेकिन शिवकांत का पता नहीं चला। सीओ कल्याणपुर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed