फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: हिंदू-मुस्लिम दिलों में रोशनी बिखेर गया चांद

Tue, 10 Oct 2017 09:08 AM IST
ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
karwachauth festival celebrated at old age home
आश्रम में हिंदू महिलाओं को करवाचौथ का सामान भेंट करती मुस्लिम महिलाएं
ऐ चांद, तू किस मजहब से आता है, ईद में भी पूजा जाता है और करवाचौथ में भी। रविवार को चंद्रपूजन के पर्व करवाचौथ पर सांप्रदायिक सौहार्द्र की धारा गंगा-जमुनी तहजीब में और मिठास घोल गई।
karwachauth festival celebrated at old age home
वृद्धा आश्रम में हिंदू महिलाओं को करवाचौथ का सामान भेंट करती मुस्लिम महिलाएं
करवा चौथ के मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने कानपुर के किदवई नगर स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर सुहागिन हिंदू बुजुर्ग महिलाओं को पूजा के लिए साड़ी और पूजन सामग्री देकर सौहार्द्र की मिसाल कायम की। बुजुर्ग महिलाओं ने भीगी आंखों से जुग-जुग जियो बिटिया कहकर आशीर्वाद दिया। मुस्लिम महिलाओं ने अन्य महिलाओं और पुरुषों को भी कपड़े और मिठाई दी।
 
karwachauth festival celebrated at old age home
एक दूसरे को मिठाई खिलातीं हिंदू-मुस्लिम महिलाएं
ए रोज बाल एवं महिला प्रशिक्षण संस्थान, बाबूपुरवा की सचिव अफसर जहां झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को पढ़ाने और महिलाओं को कढ़ाई-सिलाई का हुनर देकर रोजगार उपलब्ध कराती हैं। इसके साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ाने में जुटी हैं। करवाचौथ पर अफसर जहां संस्था की साथी महिलाओं रमशा खान, मेहनाज, अरबिया, फराह, आमिर खान के साथ वृद्धा आश्रम गईं। वहां 40 वृद्ध महिलाएं और 45 बुजुर्ग पुरुष रहते हैं जिन्हें अपनो ने ठुकरा दिया है। अफसर जहां और उनकी टीम ने यहां की पांच सुहागिन महिलाओं को करवा पूजन का पूरा सामान, साड़ी आदि दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
karwachauth festival celebrated at old age home
करवाचौथ पर एक दूसरे को मिठाई खिलातीं हिंदू-मुस्लिम महिलाएं
​35 अन्य विधवा महिलाओं को साड़ी बांटी। 45 बुजुर्ग पुरुषों को अंगौछा दिया। सबको मिठाई भी खिलाई। वृद्धा आश्रम की बुजुर्ग महिला-पुरुषों ने उन्हें आर्शीवाद दिया। महिलाओं ने वृद्धाओं को गले लगा लिया तो दोनों ओर से आंसुओं की धारा बह निकली।
विज्ञापन
karwachauth festival celebrated at old age home
वृद्धाश्रम में नये कपड़े भेंट करतीं मुस्लिम महिलाएं
इनका कहना है कि कानपुर में हमेशा सुख-शांति बनी रही, इसी कामना से ऐसा करती हैं, होली, रक्षाबंधन, दिवाली आदि पर भी हिंदू भाई-बहनों के संग ही त्यौहार मनाती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed