फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karthik Purnima will be celebrated tomorrow in Sarvartha Siddhi Yoga

सर्वार्थ सिद्धि योग में कल मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, इस पूजन से प्राप्त होगी भगवान शिव की कृपा

Sun, 29 Nov 2020 09:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Nov 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Karthik Purnima will be celebrated tomorrow in Sarvartha Siddhi Yoga
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
इस बार 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग और वर्धमान योग पड़ रहा है। यह संयोग अत्यंत ही शुभ है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। चंद्रोदय के वक्त चंद्रमा की छह कृतिकाओं के पूजन से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस दिन गंगा स्नान करने से वर्ष भर के गंगा स्नान का फल मिलता है। 
विज्ञापन


पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि 30 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वसिद्धि योग एवं वर्धमान योग का संयोग होने से पूर्णिमा का शुभ योग बन रहा है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव महाराज का 551वां जन्मदिवस भी है। पूर्णिमा तिथि 29 नवंबर को दोपहर 12:47 बजे से शुरू होगी और 30 नवंबर को दोपहर 2:59 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन


पूर्णिमा से ही कार्तिक माह के स्नान का समापन भी होगा। आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु चतुर्मास के बाद जागृत अवस्था में होते हैं। भगवान विष्णु ने इसी तिथि पर मत्स्य अवतार लिया था। कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी के पास तथा तालाब या सरोवर में दीपदान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होतीं हैं और सुख-समृद्धि का वरदान देतीं हैं। विष्णुजी को तुलसी पत्र अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि दोष से राहत को करें तिल-जल से स्नान
कार्तिक पूर्णिमा पर जल में तिल डालकर स्नान करने से शनि दोष समाप्त होते हैं। खासकर शनि की साढ़ेसाती, पितृदोष, चांडाल दोष आदि से पीड़ित जातकों के लिए यह अत्यंत ही लाभप्रद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed