फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karnataka goalkeeper Shaivya injured during the match in hockey national championship

हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में मैच के दौरान कर्नाटक की गोलकीपर का कंधा उखड़ा

Tue, 24 Sep 2019 02:51 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Sep 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Karnataka goalkeeper Shaivya injured during the match in hockey national championship
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
हॉकी इंडिया व कानपुर जिला प्रशासन की ओर से ग्रीनपार्क में चल रही 5ए साइड हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में मंगलवार को कर्नाटक की गोलकीपर शैव्या मैच के दौरान डाई मारने में गिर गई। जिससे उसका कंधा उखड़ गया। शैव्या ने हिम्मत का परिचय देते हुए पूरे मैच में अपनी टीम का साथ दिया। मैच खत्म होते ही वह मैदान में लेट गई और दर्द से कराहने लगी।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में मौजूद फिजियो डॉ. स्टेनली ब्राउन ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उर्सला रेफर कर दिया। ग्रीनपार्क में मौजूद डॉक्टरों की टीम शैव्या को लेकर उर्सला पहुंची तो यहां खिलाड़ी को न तो स्टेचर मिला और न ही व्हील चेयर दी गई। इसके बाद एमरजेंसी में डॉक्टरों ने उपचार शुरू करने की वजह पर्चा बनवाने का हवाला देने लगे।
विज्ञापन


मामला जब मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल उर्सला के डॉक्टरों को फोन पर फटकारा। मंडलायुक्त के फोन पहुंचते ही सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला मौके पर पहुंचे। पहले घायल खिलाड़ियों को व्हील चेयर उपलब्ध कराई, इसके बाद डॉक्टरों को उपचार के आदेश दिए। उर्सला के डॉ. आर्यन यादव की देखरेख में खिलाड़ी का उपचार हुआ। दोपहर करीब तीन बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed