फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karauli Baba: Police reached the ashram for questioning, asked five questions in half an hour

Karauli Baba: पूछताछ करने आश्रम पहुंची पुलिस, आधे घंटे में किए पांच सवाल, बाबा करता रहा इनकार

Sat, 25 Mar 2023 09:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Mar 2023 09:45 AM IST
सार

पुलिस संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा से पूछताछ करने पहुंची। कंट्रोल रूम में छानबीन के बाद पुलिस की टीम ने बाबा से अकेले में करीब 30 मिनट तक पूछताछ की। इसके साथ ही सादे कागज में उसके बयान दर्ज किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबा आखिर तक यही कहता रहा कि उसने किसी से मारपीट नहीं की।

विज्ञापन
Karauli Baba: Police reached the ashram for questioning, asked five questions in half an hour
डाॅ. संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू के करौली आश्रम में नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी से मारपीट के मामले में बुधवार रात पुलिस संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा से पूछताछ करने तो पहुंची लेकिन बाबा के भौकाल के आगे ज्यादा देर टिक न सकी। मात्र आधे घंटे के अंदर पांच सवाल पूछे जिसमें बाबा सारे आरोपों को इनकार करता रहा। इसके बाद पुलिस टीम ने सेवादारों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


पुलिस ने करीब दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन घटना का फुटेज नहीं मिला। निवासी डॉ. सिद्धार्थ चौधरी के साथ 22 फरवरी को करौली सरकार के बाबा संतोष सिंह भदौरिया के सामने उनके भक्तों ने मारपीट की थी। हमले में डॉक्टर की नाक टूट गई थी।बाबा के खिलाफ 19 मार्च को बिधनू थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच में जुटे विवेचक अरविंद सिंह बुधवार दोपहर करीब चार बजे फोर्स के साथ आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने आश्रम के सर्विलांस कंट्रोल रूम की जांच की और वारदात वाले दिन का फुटेज मांगा।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम प्रभारी ने कहा कि आश्रम में करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसका महज 15 दिन का बैकअप रहता है। एक महीने पुरानी घटना होने के चलते वह फुटेज उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे का डेटा रिकवर कराने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही मामले के वादी डॉक्टर को भी कानपुर बुलाएगी। जिससे कि उनका बयान दर्ज किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बोला, साजिश के तहत हुआ है
कंट्रोल रूम में छानबीन के बाद पुलिस की टीम ने बाबा से अकेले में करीब 30 मिनट तक पूछताछ की। इसके साथ ही सादे कागज में उसके बयान दर्ज किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबा आखिर तक यही कहता रहा कि उसने किसी से मारपीट नहीं की। उसे और सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए साजिश की जा रही है। वहीं, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने जल्द से जल्द पूरे मामले की जांच पूरी करने का आदेश दिया है।

विवेचक ने बाबा पूछे ये सवाल
विवेचक : 22 फरवरी को डॉ. सिद्धार्थ चौधरी परिवार के साथ आए थे तो क्या हुआ था?
बाबा : मैं तो आश्रम में अपने केबिन में बैठा था, बातचीत करने के दौरान उन्होंने चमत्कार दिखाने को कहा तो मैंने मना कर दिया कि यहां कोई चमत्कार नहीं दिखाया जाता है। इसके बाद वह मुझे धन्यवाद बोलकर चले गए थे।

विवेचक : आश्रम में मारपीट क्यों हुई थी?
बाबा: मुझे मारपीट के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यहां तो बिना छूए बीमारियों का इलाज किया जाता है।

विवेचक : आप एक वीडियो में डॉक्टर सिद्धार्थ को साले पागल को हटाओ यहां से कहते दिख रहे हैं? इसके बाद आपके सेवादारों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया।
बाबा : अगर मेरे ऊपर कोई हमला करने या अपशब्द कहने का प्रयास करता है, तो यहां के सेवादार उसे बाहर निकाल देते हैं। डॉक्टर के साथ भी यही हुआ होगा।

विवेचक : इस पूरे मामले को लेकर आपका क्या कहना है?
बाबा : मैंने डॉक्टर से कोई मारपीट नहीं की है। पुलिस ने बगैर जांच-पड़ताल किए मेरे नाम एफआईआर दर्ज कर दिया है। किसी भी वीडियो फुटेज में मैं डॉ. सिद्धार्थ के साथ मारपीट, अभद्रता या धक्का-मुक्की करते नहीं दिखा हूं।

विवेचक : डॉ. सिद्धार्थ से आप किसी तरह से पूर्व परिचित हैं?
बाबा : नहीं... मैं डॉ. सिद्धार्थ और उनके परिवार को किसी भी तरह से नहीं जानता हूं।

डॉक्टर सिद्धार्थ और बाबा से जुड़े तीन वीडियो बने अहम साक्ष्य
जांच के दौरान पुलिस को तीन वीडियो फुटेज मिले हैं। पहला वीडियो बाबा और डॉक्टर सिद्धार्थ की बातचीत का है। इसमें आश्रम में चमत्कार दिखाने की बात हो रही है। दूसरा वीडियो, आश्रम के अंदर बाबा माइक पर कहता दिख रहा है कि यहां से हटाओ पागल को। इसके बाद बाबा के सेवादारों ने डॉक्टर से मारपीट शुरू कर दी और धक्का मारकर बाहर निकाल दिया था। तीसरा वीडियो, डॉक्टर के सिर पर गंभीर चोट का है। माना जा रहा है कि पुलिस इन वीडियो के आधार पर बाबा और उनके सेवादारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

आश्रम में एलआईयू की टीम भक्त बनकर कर रही निगरानी
पुलिस सूत्रों के अनुसार करौली आश्रम में मारपीट का मामला सामने आने के बाद लोकल इंटेलिजेंस यूनिट यानी एलआईयू भी अपने स्तर से जांच कर रही है। एलआईयू के कई अफसर सिविल ड्रेस में भक्तों की तरह आश्रम पहुंचे और पूछताछ कर रहे हैं। एलआईयू से भी पुलिस कमिश्नर और शासन ने पूरे मामले को लेकर अपनी रिपोर्ट मांगी है।

बाबा ने परिवार को आश्रम से हटाया
एफआईआर दर्ज होने के बाद बुधवार शाम को बाबा ने अपने परिवार के सभी सदस्यों को आश्रम से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि बाबा का परिवार वैसे तो आश्रम के अंदर से ही गाड़ी से बाहर निकलता था, लेकिन बुधवार रात बाबा के परिवार के सदस्य आश्रम से पैदल आए। इसके बाद अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हुए।

ये खबर भी पढ़ें -  करौली बाबा का भौकाल: 20 हथियारों से लैस गैंग के साथ चलता है बाबा, तीन साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed