{"_id":"643e3089bb85cd7ef507f1e5","slug":"karauli-baba-clean-chit-to-karauli-sarkar-in-case-of-assault-on-doctor-2023-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karauli Baba: डॉक्टर से मारपीट के मामले में करौली सरकार को क्लीनचिट, पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli Baba: डॉक्टर से मारपीट के मामले में करौली सरकार को क्लीनचिट, पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
Tue, 18 Apr 2023 11:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:24 AM IST
सार
डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी से मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें से कुछ में डॉक्टर और बाबा के बीच का संवाद था जिसमें वह बाबा से चमत्कार दिखाने की मांग कर रहा था। इस दौरान बाबा और उसके बीच बहस भी हुई और फिर बाबा के कहने पर उसके बाउंसर व सेवादार डॉक्टर को बाहर ले जाते दिखे थे।
विज्ञापन
करौली बाबा डॉ. संतोष सिंह भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमत्कार दिखाने की चुनौती देने वाले नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी से मारपीट के मामले में बिधनू पुलिस ने करौली सरकार के बाबा संतोष सिंह भदौरिया को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने मामले में बाबा के तीन सुरक्षा कर्मियों व सेवादारों को मारपीट और गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी बनाते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
हालांकि जिस बाबा के निर्देश पर सेवादार डॉक्टर को पंडाल से बाहर ले गए और मारपीट की, उसके खिलाफ साक्ष्य न मिलने की दलील देकर नाम बाहर कर दिया गया है। बता दें, नोएडा के रहने वाले डॉ. सिद्धार्थ चौधरी ने 19 मार्च को बिधनू थाने में करौली सरकार के बाबा संतोष सिंह भदौरिया और उनके चेलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
आरोप लगाया था कि 22 फरवरी को वह परिवार के साथ करौली आश्रम गए थे और बाबा से चमत्कार दिखाने की मांग की। हालांकि बाबा ने उन्हें चमत्कार नहीं दिखाया बल्कि अपने बाउंसरों और सेवादारों की मदद से पंडाल के बाहर लेजाकर जमकर मारपीट की। थाना प्रभारी बिधनू सतीश राठौर ने बताया कि जांच में बाबा के खिलाफ मारपीट या किसी अन्य तरह का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। ऐसे में बाबा का नाम आरोपपत्र में शामिल नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वीडियो
घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें से कुछ में डॉक्टर और बाबा के बीच का संवाद था जिसमें वह बाबा से चमत्कार दिखाने की मांग कर रहा था। इस दौरान बाबा और उसके बीच बहस भी हुई और फिर बाबा के कहने पर उसके बाउंसर व सेवादार डॉक्टर को बाहर ले जाते दिखे थे। इन वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग बाबा के पक्ष तो कुछ बाबा के विरोध में उतर गए थे।