{"_id":"f85279fa0411c65d30aa958e85b6514f","slug":"kapil-gavaskar-and-sidhu-will-commentary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल, गावस्कर और सिद्धू करेंगे कमेंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल, गावस्कर और सिद्धू करेंगे कमेंट्री
राहुल शुक्ला, कानपुर
Updated Thu, 01 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
मार लिया मैदान, चक दे फट्टे नप दे किल्ली, सुबह जलंधर शाम नू दिल्ली जैसे जुमलों और कहावतों से दर्शकों का दिल जीतने वाले कमेंट्रेटर नवजोत सिंह सिद्धू कानपुर आ रहे हैं। वे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को होने वाले एकदिवसीय मैच के दौरान हिंदी में कमेंट्री करेंगे। सिद्धू मैच का रोमांचअपनी खास स्टाइल में पेश करते हैं।
वे मैच के उतार चढ़ाव में शेर-ओ-शायरी और कहावतें बनाने में माहिर हैं। सिद्धू के साथ ही सुनील गावस्कर, कपिल देव, संजय मांजरेकर भी कमेंट्री करेंगे। इनके अलावा विदेशी कमेंट्रेटर ग्रीम स्मिथ और शॉन पोलाक भी आ रहे हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स को दिया गया है। मैच प्रसारण के साथ ही कमेंट्रेटरों के लिए ग्रीन पार्क में देश का पहला स्टूडियो बनाया जा रहा है। जिसमें यहां से उनकी बातचीत लाइव दिखाई जाएगी। इसकी तैयारी मीडिया सेंटर में तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
इसके लिए 55 एलसीडी और 32 कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें से 16 कैमरे मैच के प्रसारण के लिए स्टेडियम में लगेंगे। इसके अलावा दो मोबाइल वैन होंगी जो कानपुर के प्रसिद्ध स्थानों को बीच-बीच में दिखाएंगी। इसमें जेके मंदिर, गंगा बैराज, कमला टावर, मोतीझील, नानाराव पार्क, बिठूर का किला आदि कवर किया जाएगा।
मैच में प्रसारण के लिए लगभग 200 लोगों की टीम यहां पर मौजूद रहेगी। मीडिया सेंटर में बन रहे स्टूडियो का काम तेजी के साथ चल रहा है जो 4 अक्तूबर तक तैयार हो जाएगा।