{"_id":"65e943b1ce4fc02060092f55","slug":"kanwariya-who-fell-on-the-road-was-crushed-by-a-pickup-died-was-going-to-fill-ganga-water-for-jalabhishek-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सड़क पर गिरे कांवड़िये को पिकअप ने रौंदा...मौत, जलाभिषेक के लिए भरने जा रहे थे गंगाजल, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सड़क पर गिरे कांवड़िये को पिकअप ने रौंदा...मौत, जलाभिषेक के लिए भरने जा रहे थे गंगाजल, साथी घायल
Thu, 07 Mar 2024 10:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:04 AM IST
सार
Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में देर रात बाइक अनियंत्रित होने से कांवड़िया सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पिकआप ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विनय कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व पर गंगाजल भरने जा रहा कांवड़िया बुधवार रात साढ़े दस बजे के करीब बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर जा गिरा। इसी समय सामने से आ रही पिकअप ने उसे रौंदा दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि साथी मामूली रूप से चोटिल हो गया।
विज्ञापन
बाइक से जाते समय कांवड़िया हेलमेट नहीं लगाए था। औरैया-बिधूना रुरखूर्द निवासी विनय कुमार (28) अपने साथी सनम (18) के साथ जलाभिषेक के लिए ऋंगीराम पुर काफिले के साथ गंगा जल भरने जा रहे थे। तभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
इस दौरान सामने से आ रही पिकअप का पहिया सिर पर चढ़ गया, जबकि साथी गड्ढे में जा गिरा। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर आई, जहां विनय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन