फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KanpurViolence, Message of humanity in the midst of violence, Abhimanyu gave blood for Adnan's mother

हिंसा के बीच इंसानियत का पैगाम: अभिमन्यु का खून आया अदनान की मां के काम, पेश की सौहार्द और भाईचारे की मिसाल

Sun, 12 Jun 2022 07:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Jun 2022 07:33 AM IST
सार

कानपुर हिंसा के बाद से ही पूरे देश में तनाव फैल गया है। हालांकि इस तनावपूर्ण माहौल के बीच कानपुर का इंसानियत और भाईचारे चेहरा सामने आया। दरसल, जब अदनान की मां शाहना बेगम को खून की जरूरत हुई, तो अभिमन्यु गुप्ता उन्हें खून देने पहुंच गए।

विज्ञापन
KanpurViolence, Message of humanity in the midst of violence, Abhimanyu gave blood for Adnan's mother
अदनान की मां के साथ सेना का जवान और खून देते अभिमन्यु गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे देश हिंसा की आग में जल रहा है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके काम इंसानियत पर भरोसा बनाए रखने का हौसला दे रहे हैं।

विज्ञापन

इस तरह के दंगे देश को नुकसान तो पहुंचा सकते हैं, लेकिन तोड़ नहीं सकते। सदियों से साथ रहते आए लोग एक दूसरे के दुश्मन यूं ही नहीं बन सकते। वे एक दूसरे का हाथ थामे रहेंगे, एक दूसरे की मदद करते रहेंगे। साथ ही, एक दूसरे की हिफाजत भी करते रहेंगे।
विज्ञापन

ऐसी भावनाओं को बलवती करती एक मिसाल गंगा-जमुनी संस्कृति के प्रतीक कानपुर में फिर देखने को मिली। सेना के जवान अदनान की मां शाहना बेगम को खून की जरूरत हुई, तो अभिमन्यु गुप्ता उन्हें खून देने के लिए अस्पताल पहुंच गए। सफलता पूर्वक डायलिसिस होने के बाद शाहना बेगम और उनके परिजनों ने अभिमन्यु का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि देश में नफरत हारेगी और एकता जीतेगी, कोई कितनी भी हिंसा फैला ले। उन्होंने बताया कि कन्नौज निवासी अदनान की मां की डायलिसिस शनिवार को होनी थी। वो उर्सला अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन अचानक खून की जरूरत हुई, तो उनके परिजनों ने उन्हें फोन किया और पूरी बात बताई।

इसके बाद वो अस्पताल पहुंचे और खून दिया। शाहना ने बताया कि उनका बेटा सेना में जवान है और इस समय श्रीनगर में तैनात है। उन्हें खून की जरूरत हुई, तो अभिमन्यु अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने परिवार की मदद करते हुए अदनान की मां के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed