फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpurs Hukkabar rape, horrifying report of brutality, bitten by teeth on many parts of the body

कानपुर रेपकांड: दरिंदगी की दहलाने वाली रिपोर्ट, शरीर के कई हिस्सों पर दांतों से काटा, छाती पर खरोंच के निशान

Fri, 17 Mar 2023 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Mar 2023 07:57 PM IST
सार

हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की बेटी से दुष्कर्म के मामले में मेडिकल रिपोर्ट से हैवानियत की कहानी बयां हो रही है। आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म के साथ दरिंदगी भी की थी। उसके शरीर पर आठ जगह दांतों से काटा था। मजिस्ट्रेट भी किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट देखकर सहम गए। 

विज्ञापन
Kanpurs Hukkabar rape, horrifying report of brutality, bitten by teeth on many parts of the body
कानपुर रेपकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से आरोपी विनय ठाकुर ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थीं। उसके होंठ, गाल, जांघों समेत शरीर पर आठ जगहों पर दांतों से काटा था, जिससे घायल हुई थी। इसका खुलासा छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन

वहीं, घटना के बाद से छात्रा अवसाद में है, जिसका परिजन इलाज करा रहे हैं। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो गई कि आरोपियों ने सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म ही नहीं, बल्कि दरिंदगी भी की थी। मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा की छाती पर नाखून से नोचने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बर्रा के एमजी कैफे (हुक्काबार) में बीते तीन मार्च को छात्रा से जरौली में रहने वाले विनय ठाकुर ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर और उनके पांच दोस्तों को सौंप दिया। सभी ने सुनसान जगह पर किशोरी के साथ गैंगरेप का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सामने भी छात्रा की पेशी
 उसके साथ जमकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने रेप और मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुख्य आरोपी विनय और उसके साथी हुक्काबार संचालक के भाई को जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले बाल कल्याण समिति के सामने छात्रा पेश हुई थी।

मजिस्ट्रेट भी रिपोर्ट देखकर सहमे
यहां उसकी काउंसिलिंग होनी थी। इस दौरान मजिस्ट्रेट के सामने मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की गई, जिसे देख कर वह खुद भी सहम गए। उन्होंने परिजनों को दोषियों को सख्त सजा मिलने का आश्वासन दिया। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उसके निजी अंगों में भी चोरों के निशान पाए गए हैं।

बाबा बोले- दरिंदों ने नातिन की जिंदगी बर्बाद कर दी
छात्रा ने अजय पर दुष्कर्म का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। छात्रा के बाबा का कहना है कि दरिंदों ने उनकी नातिन की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह घटना के बाद से इस कदर अवसाद में है कि रातों को ठीक से सो नहीं पाती। चौंक कर उठती है और पुरानी बातों को याद करके रोने लगती है। 

पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में
मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पुलिस ने शुरुआत में सिर्फ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप का प्रयास समेत अन्य धाराएं बढ़ाई थीं। दो लोगों को जेल भेजने के बाद फरार हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर व चार अज्ञात को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

हिस्ट्रीशीटर के परिजन दे रहे धमकी
पीड़िता के परिजनों ने बर्रा पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई है। उनका कहना है कि बर्रा थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। फरार हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के परिजनों का पीड़िता के घर आकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed