{"_id":"6a64c152cc5c6f42400b9c90","slug":"kanpur-youths-wearing-burqas-enter-house-in-shyam-nagar-attempt-robbery-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बुर्का पहन घर में घुसे दो बदमाशों से भिड़ गईं सास-बहू, दबोचे गए, भीड़ ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बुर्का पहन घर में घुसे दो बदमाशों से भिड़ गईं सास-बहू, दबोचे गए, भीड़ ने की पिटाई
Sat, 25 Jul 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:40 PM IST
सार
श्याम नगर ई-ब्लॉक में शनिवार दोपहर प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी के घर दो बदमाशों घुस गए। 15 मिनट तक सास-बहू ने बदमाशों से दो-दो हाथ किए।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपियों के रस्सी से बांधे हाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर में शनिवार को दिनदहाड़े बुर्का पहने दो बदमाश प्रिटिंग प्रेस कारोबारी के घर में घुस गए। घर में मौजूद बुजुर्ग सास ने बहू के साथ मिलकर बदमाशों से मोर्चा लिया और करीब 15 मिनट तक उनसे दो-दो हाथ किए। कारोबारी के घर के गेट के भीतर शोर-शराबा सुनकर पास-पड़ोस के लोग दौड़े और बदमाशों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ई-ब्लाक निवासी राजेंद्र दधिचि का लालबंगले में प्रिटिंग प्रेस है। घर में उनकी 60 वर्षीय पत्नी राधा, बेटा महर्षि और बहू शैली समेत उनके दो बच्चों उद्धव और नित्या संग रहती हैं। राजेंद्र के मुताबिक वह शनिवार सुबह बेटे महर्षि के साथ दुकान पर चले गए। दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी राधा और बहू थीं। राधा ने बताया कि दोपहर को बच्चों के आने से पहले बुर्का पहने दो लोग गेट खोलकर अंदर आ गए।
विज्ञापन
पीड़िता राधा दधीचि
- फोटो : अमर उजाला
राधा के मुताबिक दोनों बदमाशों का काला लिबास देख वह सहम गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक पीछे से बहू शैली भी आ गईं। उनके बुर्का पहने लोगों से पूछताछ शुरू करते ही दोनों बदमाश लोहे की रॉड लेकर उन पर टूट पड़े। राधा और शैली ने बताया कि उन्होंने भी हिम्मत नहीं हारी और बुर्का पहने बदमाशों से जा हाथापाई करती रहीं।
घटना के बाद चौकी में लोगों की जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शैली और राधा ने एक-एक बदमाश को पकड़ा और उन्हें गिराते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। बदमाशों से मारपीट में सास-बहू के भी चोटें आईं और उनके कुछ कपड़े भी फट गए। हो-हल्ला सुनकर पास-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। फिर भीड़ ने दोनों बदमाशों के हाथ रस्सी से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की। एसीपी का कहना है कि पकड़े गए लड़कों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
बहु शैली दधीचि
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को बंधक बनाकर लूटने का था इरादा
भीड़ ने जब दोनों बदमाशों को पकड़ा तो वह बुर्का उतारकर माफी मांगने लगे। दोनों के पास से पुलिस को एक बैग मिला जिसमें ग्राइंडर, हथकड़ी, रस्सी आदि मिले। पुलिस को आशंका है कि दोनों बदमाश घर अकेली रहीं महिलाओं को बंधकर लूट के इरादे से घर में घुसे होंगे। वहीं, भीड़ की ओर से बदमाशों की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

एक पल तो लगा कि घर में आतंकी घुस आए
बुजुर्ग राधा ने बताया कि दोनों बदमाशों का काला लिबास देख उन्हें एक पल के लिए लगा कि घर में आतंकवादी घुस आए हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि दिन दहाड़े पॉश इलाके में इस तरह की घटना होने का मतलब है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है।