फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Youth Dies Under Suspicious Circumstances Following Altercation Family Alleges Involvement of Cousins

Kanpur: मारपीट के बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया चचेरे भाइयों पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 May 2026 03:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 30 May 2026 03:00 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र में चचेरे भाइयों द्वारा मारपीट किए जाने से आहत युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Kanpur Youth Dies Under Suspicious Circumstances Following Altercation Family Alleges Involvement of Cousins
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चचेरे भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए घटना को उसकी मौत का कारण बताया है। पुलिस ने मामले में तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। भैरमपुर निवासी किसान रामचंद्र उर्फ नंदू के परिवार में पत्नी सुमन, दो बेटे और चार बेटियां हैं। बड़ा बेटा सोनू पनकी क्षेत्र के बहेड़ा गांव में किराये के कमरे में रहकर एक फैक्टरी में काम करता है।

विज्ञापन

सोनू के अनुसार, 26 मई को उसका छोटा भाई शिवम (22) गांव की एक परचून की दुकान पर गया था। वहां पहले से मौजूद चचेरे भाई समेत तीन-चार लोगों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान शिवम के साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। परिजनों का कहना है कि बीच-बचाव के बाद शिवम घर लौट आया, लेकिन आरोपी पक्ष के लोग उसके घर पहुंच गए और फिर से विवाद करने लगे। इससे आहत होकर शिवम अपने बड़े भाई सोनू के पास पनकी चला गया।

विज्ञापन

अभी तक नहीं मिली है तहरीर
वहां उसकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी और वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहा था। शुक्रवार को शिवम की हालत अचानक बिगड़ गई और वह दर्द से कराहने लगा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed