फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Youth dies after coming into contact with ht line accident occurred while removing house shuttering

Kanpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, मकान की शटरिंग खोलते समय हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 06 Aug 2026 11:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 06 Aug 2026 11:10 AM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग खोल रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने शटडाउन लेकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Kanpur Youth dies after coming into contact with ht line accident occurred while removing house shuttering
रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर  में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसवानपुर स्थित ब्रह्मदेव चौराहे के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में शटरिंग खोलने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक लोहे की रॉड (सब्बल) से शटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग के बगल से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में लोहे की रॉड आ गई।

विज्ञापन






करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली का शटडाउन लेकर युवक को वहां से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed